• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

कौशल विकास के माध्यम से लोगों की आर्थिकी सुधारेंगे

20/11/20
in उत्तराखंड, चमोली
Reading Time: 1min read
95
SHARES
119
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

फोटो. गैरसैंण मे हुई आजीविका सम्बर्धन एवं कौशल विकास को लेकर बैठक।
प्रकाश कपरवान
जोशीमठ, चमोली। गैरसैंण में प्रस्तावित सेंटर फाॅर एक्सीलेंस की स्थापना एवं कौशल विकास व आजीविका संबर्धन को लेकर उपाध्यक्ष ग्राम्य विकास एवं पलायन आयोग डा0 एसएस नेगी की अध्यक्षता में शुक्रवार को गैरसैंण विकासखंड सभागार में बैठक हुई। जिसमें सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के तहत कौशल विकास एवं विभिन्न व्यवस्थाओं की रूपरेखा पर गहनता से चर्चा की गई। बैठक में उत्तराखंड के मा0 मुख्यमंत्री के तकनीकी सलाहकार डा0 नरेन्द्र सिंह, कौशल विकास मिशन के परियोजना निदेशक डा0 आरण् राजेश कुमार आईएएस एवं मुख्य विकास अधिकारी हंसादत्त पांडे सहित अन्य मौजूद रहे।

ग्राम्य विकास एवं पलायन आयोग उपाध्यक्ष डा0 एसएस नेगी ने कहा कि सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थानीय स्तर पर लोगों की आर्थिकी में सुधार एवं कौशल विकास की दिशा में अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों से पलायन को रोकने एवं लोगों की आर्थिकी में सुधार की दिशा में राज्य सरकार द्वारा अनेक प्रयास किए जा रहे हैं। कहा कि प्रदेश में स्थापित किए जा रहे विभिन्न रूरल ग्रोथ सेंटर भी लोगों की आर्थिकी को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के असीमित अवसर होने के बावजूद अक्सर योग्य एवं सक्षम युवाओं के सामने रोजगार की समस्या रहती है। इसका सबसे बड़ा कारण है वर्तमान में चल रहे रोजगार के विभिन्न क्षेत्रों की जानकारी व उन क्षेत्रों में रोजगार प्राप्त करने के लिए आवश्यक कौशल का अभाव है। इसी अभाव को दूर कर राज्य के पढ़े.लिखे युवाओं को रोजगार के पथ पर अग्रसर करने के उद्देश्य से कौशल एवं आजीविका विकास की शुरुआत की गई। गैरसैण राज्य की ग्रीष्म कालीन राजधानी बनने से जल्द ही गैरसैंणए चैखुटियाए कर्णप्रयाग आदि क्षेत्रों में तेजी से विकास होगा। पलायन आयोग के गठन से पलायन रोकने हेतु स्वरोजगार पर फोकस हुआ है। स्वरोजगार के लिए वित्तीय सहयोग पाने के लिए आवेदन प्रक्रिया में शिथिलीकरण दिया जा रहा है। कहा कि पर्वतीय क्षेत्र के जैविक उत्पादों की आज बहुत बड़ी डिमांड है।

मुख्य विकास अधिकारी हंसादत्त पांडे ने बैठक में क्षेत्र में भूजल रिचार्ज के लिए किये गये कार्यों एवं जनपद में संचालित ग्रोथ सेंटर, आजीविका तथा स्वयं सहायता समूहों के बारे में जानकारी दी। जिसकी पलायन आयोग ने सराहना करते हुए कहा कि गैरसैंण में कौशल विकास का एक एक्सलैंस केंद्र बनाया जा रहा है, जिसमें अल्मोड़ा, रूद्रप्रयाग, चमोली आदि तीन चार जनपद के युवक युवतियों को अंतराष्ट्रीय संस्था यूएनडीपी के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जाएगा। उनकी हैंड होल्डिंग की जाएगी। जिसमें उत्पादन से लेकर विपणन की व्यवस्थाओं की जानकारी दी जाएंगी। बैठक में विकासखंड गैरसैंण, थराली एवं कर्णप्रयाग में आजीविका मिशन तथा अन्य कार्यक्रमों के अन्तर्गत संचालित स्वयं सहायता समूहों, ग्रोथ सेंटर एवं मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना पर भी चर्चा की गई। इस दौरान मुद्रा लोनए कन्वर्जेस योजनाए फाइनेंशियल लिटरेशी कैम्पेन सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी गई।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने 9 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस पर भराड़ीसैंण गैरसैंण स्थित विधानसभा के प्रांगण से गैरसैंण में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना की घोषणा की थी। इस सेंटर के माध्यम से उद्यमिता विकास एवं आजीविका बढ़ाने के उद्देश्य से प्रशिक्षण दिए जाएंगे। शुरुआत में यहां यूएनडीपी से संबंधित प्रशिक्षण देने का निश्चय किया गया है। सरकार की कोशिश है कि यह सेंटर जल्द से जल्द आकार ले ले। गैरसैंण में यह सेंटर ऑफ एक्सीलेंस यूएनडीपी के सहयोग से बनाया जायेगा। इसमें लोगों को उद्यमिता विकास एवं आजीविका बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण दिये जायेंगे। शुरूआती चरण में यूएनडीपी द्वारा इससे संबंधित प्रशिक्षण दिए जायेंगे।

बैठक मेें कौशल विकास मिशन के परियोजना निदेशक डांण् राजेश कुमार, मुख्य मंत्री के सलाहकार डॉण्नरेंद्र सिंह, मुख्य विकास अधिकारी हंसादत पांडे, कर्णप्रयाग के बीडीओ राजेंद्र सिंह, गैरसैंण के बलवंत सिंह गुसांईं, थराली के बीडीओ अशोक कुमार शर्मा, नारायण बगड़ के बीडीओ मदन सिंह, रूद्रप्रयाग के जिला सेवा योजना अधिकारी कपिल पांडे, डॉण् मनीश ठाकरी, हेमंत सती, राकेश सजवाण, स्वयं सहायता समूह कर्णप्रयाग की अध्यक्ष रेनू देवी, गैरसेंण की रेखा देवी, प्रगतिशील किसान हरेंद्र साह, मेहलचैरी की पुष्पा देेवी आदि जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आये दर्जनों समूहों कूलसारी व थराली के नंदा देवी व गौरा देवी समूह और विभिन्न विभागीय अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। सीडीओ ने पलायन आयोग के अध्यक्ष को स्वयं सहायता समूह द्वारा तैयार किए गए केदारनाथ मंदिर का सुंदर मॉडल भेंट करने के साथ ही कार्यक्रम का समापन किया गया।

Share38SendTweet24
Previous Post

शुक्रवार को चमोली जिले में कोरोना के 41 मामले

Next Post

70 हजार के पार पहुंचा राज्य में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा

Related Posts

उत्तराखंड

दयारा बुग्याल में भूस्खलन ने बढ़ाई चिंताए

July 3, 2026
5
अल्मोड़ा

राधिका चाची का 85 की उम्र में निधन

July 3, 2026
4
उत्तराखंड

पिछले दो महीनों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली सुर्खियों में

July 3, 2026
33
उत्तराखंड

सिंचाई खंड थराली से अधिशासी अभियंता सहित दो अवर अभियंताओं एवं लोक निर्माण विभाग थराली से हुए स्थानांतरण का विरोध

July 3, 2026
37
उत्तराखंड

यूजेवीएन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक श्री अजय कुमार सिंह ने विधिवत कार्यभार ग्रहण किया

July 2, 2026
286
उत्तराखंड

भारत-नेपाल सीमा विवाद फिर चर्चा में

July 2, 2026
11

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67708 shares
    Share 27083 Tweet 16927
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45784 shares
    Share 18314 Tweet 11446
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38065 shares
    Share 15226 Tweet 9516
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37450 shares
    Share 14980 Tweet 9363
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37370 shares
    Share 14948 Tweet 9343

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

दयारा बुग्याल में भूस्खलन ने बढ़ाई चिंताए

July 3, 2026

राधिका चाची का 85 की उम्र में निधन

July 3, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.