देहरादून। मुख्य सचिव उत्तराखंड के आदेश के अनुसार कोविड-19 के नियंत्रण के लिए कोविड कर्फ्यू 13 जुलाई तक बढ़ा दिया है।
आदेश के अनुसार राज्य सरकार द्वारा राज्य भर में बढ़ते कोविड संक्रमण को देखते हुए संक्रमण में रोकथाम के लिए 29 जून को जारी आदेश को आगे बढ़ाने का निर्णय किया है। 29 जून को जारी निर्देश के अनुसार 6 जुलाई की सुबह तक कोविड कर्फयू लागू करने का निर्णय किया था। आज जारी एसओपी के अनुसार अब इस आदेश को 13 जुलाई तक बढ़ाया गया है।
पिछले आदेश में बहुत कुछ परिवर्तन नहीं किया गया है। अभी भी शादी एवं शवयात्रा में 50 लोगों के जाने की अनुमति होगी। होटल तथा ढाबे पचास प्रतिशत क्षमता के साथ खुलेंगे। होटलों को होम डिलीवरी के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।












