हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली।स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आलम सिंह फर्स्वाण राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी में आगामी 16 अप्रैल को एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही कालेज में नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत एक विशेष परिचर्चा किया गया। जिसमें नशें से होने वाले नुकसान की जानकारी दी गई।
महाविद्यालय तलवाड़ी के प्राचार्य डॉ.सेराज मोहम्मद ने बताया कि कालेज में आगामी 16 अप्रैल को एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। जिसमें छात्र, छात्राओं के साथ ही क्षेत्रीय जनता प्रतिभाग कर रक्तदान करेंगे। उन्होंने बताया कि मौजूदा आंकड़ों के अनुसार, भारत को सालाना औसतन 14.6 मिलियन यूनिट रक्त की आवश्यकता होती है, लेकिन लगभग एक मिलियन यूनिट की वार्षिक कमी बनी रहती है।इस समस्या को दूर करने के लिए एक लघु प्रयास महाविद्यालय तलवाड़ी द्वारा किया जा रहा है।
महाविद्यालय में नशामुक्ति अभियान के तहत एक विशेष परिचर्चा का आयोजन किया गया जिसमें वक्ताओं ने युवाओं में तेजी के साथ बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर चिंता जताई गई। परिचर्चा के दौरान वक्ताओं ने नशें के कारण समाज, परिवार पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव पर चर्चा करते हुए कहा कि नशें के चलते परिवार के परिवार उजड़ चुके हैं। नशें से उबरने के लिए सामाजिक चेतना को विकसित करने की आवश्यकता पर बल दिया गया।इस मौके नशामुक्ति अभियान के अंतर्गत स्लोगन एवं पोस्टर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।इस अवसर पर कालेज के प्राचार्य प्रोफेसर सेराज मोहम्मद, कार्यक्रम संयोजक डॉ.नीतू पांडे,सह संयोजक मोहन उप्रेती, डॉ.पुष्पा रानी, डॉ.खेमकरण,सुधा राणा, सुनील कुमार, डॉ.जमशेद अंसारी,देवेश बिष्ट,योग प्रशिक्षक कुलानन्द सती, डॉ.ललित जोशी आदि ने विचार व्यक्त किए।












