रिपोर्ट- सत्यपाल नेगी/रुद्रप्रयाग
रुद्रप्रयाग: जनपद रुद्रप्रयाग मे नशे के कुचक्र को तोड़ने व अवैध शराब तस्करी की रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी गुप्तकाशी के पर्यवेक्षण व थाना प्रभारी गुप्तकाशी के नेतृत्व में गुप्तकाशी पुलिस द्वारा आज 22जनवरी2023 को चेकिंग के दौरान एक वाहन स्विफ्ट डिजायर कार सं0 UK 07 W1043 से 12 पेटी मैक्डावेल(168 अद्दे,240 पव्वे) न0-1 व्हिस्की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गयी।
वाहन चालक को अवैध शराब का परिवहन करते हुए गिरफ्तार कर थाना गुप्तकाशी पर आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है।
शराब परिवहन में प्रयुक्त वाहन को सीज किया गया है।
नाम पता अभियुक्त –
देवेन्द्र सिंह पंवार पुत्र जगत सिंह पंवार,निवासी ग्राम मल्ला कुरछोला,चौकी मयाली थाना व जिला रुद्रप्रयाग।
पुलिस टीम का विवरण –
1- निरीक्षक अजय कुमार,थाना प्रभारी,गुप्तकाशी।
2- उ0नि0 प्रदीप चौहान,थाना गुप्तकाशी।
3- मुख्य आरक्षी विनोद कुमार,थाना गुप्तकाशी।
4- आरक्षी राजकुमार त्यागी थाना गुप्तकाशी।
5- आरक्षी गम्भीर,थाना गुप्तकाशी।












