देहरादून। राज्य में कोविड-19 का प्रकोप बहुत तेजी से बढ़ने लगा है। वृहस्पतिवार को एक दिन में संक्रमण का आंकड़ा तीन हजार के पार जाते हुए 3005 तक पहुंच गया। हालांकि अभी मृत्यु दर कम है, जिससे राहत की सांस ली जा सकती है।
नियंत्रण कक्ष से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में रिकवरी रेट बहुत तेजी से गिर रहा है। जो अब 93 प्रतिशत पहुंच गया है, जबकि पाजिटिविटी रेट बढ़ रहा है। ण्क बात संतोषजनक है कि राज्य में आज 977 कोरोना संक्रमित ठीक होकर घरों को गए।
संक्रमण के मामले में देहरादून आज भी टाप पर रहा। देहरादून में 1224 संक्रमित हुए, नैनीताल 431 और हरिद्वार 426, उधमसिंह नगर 399, पौड़ी गढ़वाल 106 और अल्मोड़ा 103 लोग संक्रमित हुए।














