• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

बड़ी ख़बर अंकिता के हत्यारे बीजेपी नेता के बेटे के रिजॉर्ट पर चला बुलडोजर

24/09/22
in उत्तराखंड, देहरादून
Reading Time: 1min read
390
SHARES
488
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter
https://uttarakhandsamachar.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

 

रिपोर्ट – जसपाल राणा

  1. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तर्ज पर पहली बार उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कार्रवाई की है। पूर्व राज्यमंत्री विनोद आर्य के बेटे पुलकित आर्य के रिजॉर्ट पर देर रात बुलडोजर भेजकर उसे गिराने करने की कार्रवाई की गई। उत्तराखंड में ऐसा पहली बार है, जब सीधे तौर पर प्रशासन ने इस तरह की कार्रवाई की हो।

डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि सीएम के आदेश के बाद पौड़ी प्रशासन और पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी। आधी रात को ही पुलिस टीम ने आरोपी के रिजॉर्ट को ध्वस्त करवाना शुरू कर दिया।बताया जा रहा है कि इस क्षेत्र में दर्जनों इस तरह के रिजॉर्ट बने हुए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस तरह के तमाम रिजॉर्ट्स पर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं जो नियम विरुद्ध चल रहे हैं। दबंग पुलकित आर्य के रिजॉर्ट पर बुलडोजर एक्शन से आसपास के पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

प्रशासन का पूरा अमला इस क्षेत्र में पहुंचा हुआ था। एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया कि रिजॉर्ट को जेसीबी से तोड़ दिया गया है। पूर्व राज्यमंत्री विनोद आर्य का बेटा पुलकित आर्य अंकिता भंडारी हत्याकांड का मुख्य आरोपी है। पुलिस ने पुलकित आर्य को अंकिता की हत्या के आरोप में शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया था. कोर्ट ने पुलकित समेत तीन लोगों को 14 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है।

कौन है अंकिता..?: अंकिता भंडारी पौड़ी जिले के पट्टी नादलस्यूं में श्रीकोट गांव की रहने वाली थी। वो बीजेपी नेता और पूर्व राज्यमंत्री विनोद आर्य के बेटे पुलकित आर्य के वनंत्रा रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट थी। 19 साल की अंकिता 19 सितंबर से लापता थी। उसके पिता ने 19 सितंबर को राजस्व पुलिस चौकी उदयपुर तल्ला में मुकदमा दर्ज कराया था।

इस मामले में पुलिस ने बीजेपी नेता और पूर्व राज्य मंत्री विनोद आर्य के बेटे और रिजॉर्ट के मालिक पुलकित आर्य सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया। दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर भी अंकिता के लिए न्याय दिलाने की मुहिम चल रही है। लोग अंकिता के हत्यारों को फांसी देने की मांग कर रहे हैं। लोगों के गुस्से का आलम यह था कि आक्रोशित ग्रामीणों ने रिजॉर्ट में तोड़फोड़ करते हुए आग लगाने की कोशिश की। ऐसे में मौके पर मौजूद भारी पुलिस बल ने बमुश्किल ग्रामीणों को रोका।

बेटी की हत्या के बाद माता पिता पुलिस प्रशासन से बेटी के लिए न्याय की गुहार लगा रहे हैं। वहीं, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकेश की घटना को बहुत दुखद बताते हुए कहा कि जिस किसी ने ये जघन्य अपराध किया है, उसे हर हाल में कड़ी सजा दिलाई जाएगी। पुलिस अपना कार्य कर रही है।

मामले में न्याय दिलाना सुनिश्चित किया जाएगा। पहले यह मामला राजस्व पुलिस के पास था। बाद में मामले की गंभीरता को देखते हुए इसे लक्ष्मण झूला पुलिस को ट्रांसफर कर दिया गया। मामले में पौड़ी के DM ने लापरवाही बरतने पर पटवारी विवेक कुमार को निलंबित कर दिया है।

इससे पहले पूछताछ में पहले तो आरोपी टाल मटोल करते रहे और पुलिस को भ्रमित करते रहे। लेकिन सख्ती से पूछने पर पुलिस के अनुसार उन्होंने अंकिता की हत्या कर उसका शव चीला नहर में फेंकने की बात स्वीकार कर ली। आरोपियों ने कहा कि अंकिता भंडारी को सुनसान जगह पर ले जाकर शराब पिलाई। इसके बाद शराब के नशे में हत्या कर उसका शव नहर में फेंक दिया।

उन्होंने बताया कि अंकिता से विवाद के बाद उन्होंने यह कदम उठाया। पुलिस की एक टीम को चीला नहर क्षेत्र में शव को खोजने के लिए भेजा गया है। आरोपियों ने बताया कि रिसेप्शनिस्ट रिजॉर्ट में आने वाले कस्टमर के पास जाने से मना कर रही थी। वे लोग रिसेप्शनिस्ट को वेश्यावृत्ति में ढकेलना चाह रहे थे, लेकिन रिसेप्शनिस्ट इससे इन्कार कर रही थी।
सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि अंकिता हैवानों की हैवानियत का शिकार हुई है। अंकिता के वाट्सऐप चैट से कई खुलासे हुए हैं। वनंत्रा रिजॉर्ट के कर्मचारी के अनुसार 18 सितंबर को शाम छह बजे के आसपास एक घंटे तक अंकिता के रूम में पुलकित था। अंकिता रो रही थी। साथ ही हेल्प-हेल्प चिल्ला रही थी। उसके बाद पुलकित, अंकित और सौरभ उसे टूव्हीलर में बैठा के ऋषिकेश की ओर ले गए। जब वापस आये तो अंकिता इनके साथ नहीं थी। चीला बैराज की सीसीटीवी फुटेज चेक की गई है।

Share156SendTweet98
Previous Post

चीला नहर से अंकिता का शव बरामद, हत्या की एसआईटी जांच के आदेश

Next Post

आपत्तिजनक हालत में,तीन महिलाएं व एक पुरुष गिरफ्तार

Related Posts

उत्तराखंड

डोईवाला: 50 से अधिक लोगों ने उठाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ

April 11, 2026
7
उत्तराखंड

सॉन्ग नदी किनारे चलाया स्वच्छता अभियान

April 11, 2026
5
उत्तराखंड

चारधाम यात्रा-2026: एसडीआरएफ सेनानायक ने किया तैयारियों का व्यापक निरीक्षण

April 11, 2026
6
उत्तराखंड

भीमताल में उप-तहसील बनाए जाने की घोषणा

April 11, 2026
5
उत्तराखंड

स्वतंत्र भारत के प्रथम कानून मंत्री व भारतीय संविधान के प्रमुख वास्तुकार

April 11, 2026
5
उत्तराखंड

उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच ने प्रदेश में लगातार बढ़ते नशे के खिलाफ जनजागरूकता अभियान चलाया

April 11, 2026
6

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67670 shares
    Share 27068 Tweet 16918
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45774 shares
    Share 18310 Tweet 11444
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38050 shares
    Share 15220 Tweet 9513
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37438 shares
    Share 14975 Tweet 9360
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37327 shares
    Share 14931 Tweet 9332

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

डोईवाला: 50 से अधिक लोगों ने उठाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ

April 11, 2026

सॉन्ग नदी किनारे चलाया स्वच्छता अभियान

April 11, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.