पिथौरागढ़ जिले के तहसील गणाई गंगोली ग्राम शेरा उर्फ बडोली (सेराघाट ) के रहने वाले अमन डसीला पुत्र प्रयाग़ सिंह डसीला सेना में लेफ्टिनेंट ( फ्लाइंग ऑफिसर्स )बनकर क्षेत्र का मान बढ़ाया है अमन डसीला बचपन से ही सेना में जाने का सपना देखा करते थे इसके लिए उन्होंने खूब मेहनत की और अब उन्हें सेना में हिस्सा बनने का मौका मिला है अमन डसीला एयर फोर्स में लेफ्टिनेंट बने है अमन की शुरुआती शिक्षा देहरादून से हुई इंटरमीडिएट करने के बाद उन्होंने बीटेक कंप्यूटर साइंस ग्राफिक एरिया देहरादून से की अमन के घर में उनके माताजी पिताजी और एक बहन है अमन के पिता जी आइटीबीपी में एएसआई पद पर है और बहन इंजीनियर है अमन के दादा जी भी सेना में थे अमन के सेना में अवसर बनने से समस्त क्षेत्रवासी गदगद हैं ग्रामीणों ने कहा कि गांव के बेटे ने सेवा में अफ़सर बनकर पूरी क्षेत्र को गौरवान्वित किया है ग्राम प्रधान हरीश डसीला ने बताया अमन बचपन से ही सेना में जाना चाहता था












