डोईवाला, (प्रियांशु सक्सेना)। कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक आरोपी को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप राणा ने बताया कि क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के तहत डोईवाला में गत रात्रि चैकिंग के दौरान सौन्ग नदी पुल के पास से आरोपी सुनील साहनी निवासी केशवपुरी बस्ती के कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद होने पर गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है।












