• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

3048 मीटर ऊंचाई पर क्रौंच पर्वत स्थित कार्तिक स्वामी मंदिर में 15 मई को होगा भव्य 108 बालमपुरी शंख पूजा अयोजन

27/04/24
in उत्तराखंड, रुद्रप्रयाग
Reading Time: 1min read
267
SHARES
334
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

रिपोर्ट – सत्यपाल नेगी

रूद्रप्रयाग: जनपद रुद्रप्रयाग के तल्लानागपुर क्षेत्र में स्थित क्रौंच पर्वत चोटी पर विराजमान भगवान कार्तिकेय स्वामी मन्दिर में उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद एवं जिला प्रशासन रुद्रप्रयाग एवं मंदिर समिति के संयुक्त तत्वावधान में जनपद के क्रौंच पर्वत में 15 मई,2024 को भव्य 108 बालमपुरी शंख पूजा व हवन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।वही कार्यक्रम को दिव्यता एवं भव्यता के साथ आयोजित करने के लिए जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने खडपतिया हैलीपैड़ से लेकर क्रौंच पर्वत में स्थित भगवान कार्तिकेय स्वामी मंदिर तक की जाने वाली तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में पैदल निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को समय से आवश्यक व्यवस्थाएं एवं तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता लोनिवि एवं जिला पर्यटन अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि 15 मई को भगवान कार्तिकेय स्वामी में आयोजित होने वाले भव्य 108 बालमपुरी शंख पूजा व हवन कार्यक्रम के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से कर लें।उन्होंने कहा कि मंदिर एवं मंदिर परिसर को फूलों एवं लाइटिंग के माध्यम से दिव्य एवं भव्यता के साथ सजाया जाए तथा आने वाले श्रद्धालुओं एवं मुख्य अतिथियों के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली जाए। उन्होंने लोनिवि को निर्देश दिए हैं कि खडपतिया से लेकर कार्तिकेय स्वामी मंदिर तक आने वाले श्रद्धालुओं के लिए चैक प्वाइंट तैयार करते हुए उनमें पेयजल एवं शीतल पदार्थ भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने मंदिर पैदल मार्ग में अस्थाई शौचालय की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। उन्होंने मंदिर परिसर में विद्युत आपूर्ति हेतु 5 किलोवाट के जनरेटर एवं इंवटर की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए तथा रास्ते में पोलों पर विद्युत लाइट लगाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि उरेड़ा के माध्यम से सोलर लाइट की व्यवस्था कराने के भी निर्देश दिए।इस अवसर पर अधिशासी अभियंता लोनिवि को मंदिर की सीढ़ियों पर आने वाले श्रद्धालुओं के जूते-चप्पलों की उचित व्यवस्था हेतु स्टैंड तैयार कर स्थापित करने के निर्देश दिए।उन्होंने लोनिवि को यह भी निर्देश दिए हैं कि मंदिर समिति के जो भी धर्मशालाएं बनी हैं उनमें जो भी मरम्मत कार्य किए जाने हैं उस कार्य को तत्परता से करें एवं रंगाई पुताई करते हुए उनमें ऐंपण के माध्यम से पेंटिंग की जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि 3 किमी क्षेत्रांतर्गत जो भी पेंच एवं ड्रैन कार्य किए जाने हैं एवं जिन स्थानों पर पैराफिट नहीं हैं उन पर पैराफिट का कार्य 10 मई,2024 तक अनिवार्य रूप से पूर्ण कर लिया जाए तथा पैराफिटों पर भी पेंट का कार्य करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने खड़पतिया मंदिर के मुख्य द्वार पर बेहतर साफ-सफाई के निर्देश ग्राम प्रधान सहित संबंधित अधिकारियों को दिए तथा खड़पतिया में रखे गए कूड़ेदानों पर पेंट करने के निर्देश जिला पंचायत को दिए।उन्होंने जिला पर्यटन विकास अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि पूजा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं एवं मुख्य अतिथियों के लिए मंदिर तक आने-जाने हेतु घोड़े-खच्चरों एवं डंडी की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए तथा घोड़े-खच्चरों के हाॅकरों के लिए भी ड्रेस कोड हेतु उचित व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए हैं कि आने वाले श्रद्धालुओं को उचित भोजन व्यवस्था एवं रहने की उचित व्यवस्था की जाए। उन्होंने अधिशासी अभियंता लोनिवि को निर्देश दिए हैं कि हैलीपैड़ में जो भी सुधारीकरण का कार्य किया जाना है उसे भी समय से पूर्ण कर लिया जाए। साथ ही पुलिस अधीक्षक को मंदिर परिसर एवं पैदल मार्ग में सुरक्षा व्यवस्था के लिए भी उचित प्रबंधन करने को कहा।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डाॅ.विशाखा अशोक भदाणे,मुख्य विकास अधिकारी जीएस खाती,मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रमेंद्र सिंह बिष्ट,जिला पर्यटन विकास अधिकारी राहुल चौबे,अधिशासी अभियंता लोनिवि इंद्रजीत बोस,तहसीलदार प्रदीप नेगी,सहायक अभियंता लोनिवि अरविंद सतवारिया,जिला शिक्षा अधिकारी यशवंत सिंह चौहान,मंदिर समिति के अध्यक्ष शत्रुघ्न नेगी,विक्रम सिंह नेगी,मोहित मल्ली सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Share107SendTweet67
Previous Post

डोईवाला : बस्ता रहित दिवस पर छात्र-छात्राओं को विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ा

Next Post

मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों से खेल के क्षेत्र में देश व प्रदेश का नाम रोशन करने का किया आह्वान

Related Posts

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री से महानिदेशक एनसीसी ने की शिष्टाचार भेंट

August 6, 2026
5
उत्तराखंड

उत्तराखण राज्य आंदोलनकारी देवेश्वरी भण्डारी (59) का निधन

August 6, 2026
6
उत्तराखंड

डोईवाला: थानों चौक के समीप दुर्घटनाग्रस्त ट्रक में फंसे परिचालक को सुरक्षित निकाला

August 6, 2026
9
उत्तराखंड

उत्तराखंड के अलकनंदा बेसिन में 219 हैंगिंग ग्लेशियरों की पहचान की गई

August 6, 2026
4
उत्तराखंड

खूबियों का खजाना है जंगलों में उगने वाला लिंगुड़ा

August 6, 2026
4
उत्तराखंड

सुषमा स्वराज प्रखर वक्ता कुशल नेता ऐसी रही आजीवन उनकी पहचान

August 6, 2026
5

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67718 shares
    Share 27087 Tweet 16930
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45786 shares
    Share 18314 Tweet 11447
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38073 shares
    Share 15229 Tweet 9518
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37453 shares
    Share 14981 Tweet 9363
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37370 shares
    Share 14948 Tweet 9343

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

मुख्यमंत्री से महानिदेशक एनसीसी ने की शिष्टाचार भेंट

August 6, 2026

उत्तराखण राज्य आंदोलनकारी देवेश्वरी भण्डारी (59) का निधन

August 6, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.