हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के आंदोलन 9 वें दिन भी जारी रहा, अपनी मांगों को लेकर हड़ताली अभियंताओं ने अपने मांगों के समर्थन में जोरदार नारेबाजी की।
उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के बैनर तले अस्थाई खंड लोक निर्माण विभाग थराली के कार्यालय स्थित धरना स्थल पर अभियंताओं ने 9 वें दिन भी अपनी 27 सूत्री मांगों को लेकर नारेबाजी करते हुए धरना दिया। इस दौरान संघ से जुड़े अभियंताओं ने कहा कि जब तक उनकी मांगों को सरकार के द्वारा पूरा नही किया जाता हैं आंदोलन जारी रहेगा, चाहें इसके लिए उन्हें कितना भी लंबा आंदोलन चलाने पड़ें वें आंदोलन पर डटे रहेंगे।9 वें दिन थराली, देवाल व नारायणबगड़ के अभियंता अभियंता दयाशंकर बधाणी,प्रेम जोशी, संतोष नेगी, आशीष रावत,मुकुल कम्बोज,अंकित सिलोड़ी, मनीष रावत,दीक्षा चौहान, विकास राणा , शुभम् प्रजापति,संदीप कुमार, अक्षय कुमार आदि बैठे रहे।












