रिपोर्टर : प्रियांशु सक्सेना
डोईवाला। एसडीआरएफ सहायक सेनानायक कमल सिंह पंवार अधिवर्षता अवधि पूर्ण होने पर हुए सेवानिवृत। जिनको एसडीआरएफ परिवार की ओर से भावभीनी विदाई दी गयी। शनिवार को एसडीआरएफ सहायक सेनानायक कमल सिंह पंवार के पुलिस विभाग में 40 वर्ष की नियमित सराहनीय सेवा पूर्ण होने पर अधिवर्षता सेवानिवृत्ति के अवसर पर एसडीआरएफ वाहिनी मुख्यालय जॉलीग्रांट में विदाई समारोह आयोजित किया गया। विदाई समारोह में सेनानायक मणिकांत मिश्रा द्वारा कमल सिंह पंवार को पुलिस विभाग में कर्त्तव्यनिष्ठता, मेहनत व लगन से दी गई, सेवा एवं इनके द्वारा ड्यूटी के दौरान किए गये कार्यो की सराहना करते हुए प्रशस्ति पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया और उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए भावभीनी विदाई दी गयी। इस दौरान निरीक्षक राजीव रावत, प्रमोद रावत, उपनिरीक्षक जयपाल राणा, नीरज चौहान, विजय रयाल, मनीष कन्नोजिया, आलोक चंद, पूनम शाह आदि उपस्थित रहे।












