• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

हम दुनिया में कहीं भी रहे, अपनी लोक संस्कृति एवं परंपराओं से जुड़े रहे- माता मंगला जी

16/12/18
in दुनिया, संस्कृति
Reading Time: 1min read
187
SHARES
234
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter
https://uttarakhandsamachar.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

दुबई में यूएई उत्तराखंड एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित कौथिग 2018 में पहुंचे माता मंगला जी एवं श्रीभोलेजी महाराज
हम दुनिया में कहीं भी रहे। हमें अपनी लोक संस्कृति, अपनी लोक परंपराओं और अपनी विरासत को हमेशा अपने साथ रखना चाहिए। क्योंकि यह हमारे वजूद का हिस्सा है। हमें इस विरासत को दुनिया के हर कोने में रहते हुए भी अपने साथ रखना है। यह हम सब का संकल्प होना चाहिए। उक्त विचार हंस फाउंडेशन एवं हंस कल्चर सेंटर की प्रेरणास्रोत समाजसेवी माताश्री मंगला जी ने दुबई में यूएई उत्तराखंड एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित कौथिग 2018 में व्यक्त किए।
उत्तराखण्ड की लोक विरासत को दुबई में संजोने के लिए प्रतिबद्ध व्यवसायी एवं समाज सेवी चांद मौला के प्रयत्नों से यूएई में आयोजित कौथिग 2018 में विशेष तौर पर पहुंचे माताश्री मंगला जी एवं श्रीभोलेजी महाराज जी ने यूएई में इस कौथिग के आयोजन के लिए चांद मौला को बधाई देते हुए कहा कि यह हम सब के लिए गर्व की बात है कि हम चांद भाई जी के माध्यम से अपनी लोक संस्कृति को इतनी दूर विदेशी धरती पर भी सुन, देख पा रहे हैं। इसके लिए निश्चित तौर पर यूएई उत्तराखंड एसोसिएशन की पूरी टीम एवं यहां आए हमारे लोक कलाकार बधाई के पात्र हैं।
माता मंगला जी ने इस अवसर पर कहा कि हमें समाज हित में भी कार्य करते रहना चाहिए। इस दिशा में हम हंस फाउंडेशन एवं हंस कल्चर सेंटर के तत्वावधान में देश के 28 राज्यों में सेवाएं दे रहे हैं। हमारा प्रयास है कि हम स्वास्थ्य-शिक्षा के क्षेत्र में उन क्षेत्रों में काम करें, जहां वास्तव में लोगों को सबसे ज्यादा स्वास्थ्य-शिक्षा की सेवाओं की आवश्यकता है। इसे ध्यान में रखते हुए हमने पौड़ी गढ़वाल के सतपुली में हंस जरनल अस्पताल का निर्माण किया है। जहां अनुभवी चिकित्सकों की देखरेख में प्रतिदिन कई गरीब एवं जरूरतमंद लोगों का नि:शुल्क इलाज हो रहा है। साथ पहाड़ से हो रहे पलायन पर रोक लग रही है। हमारे बच्चों को पहाड़ पर रोजगार के अवसर मिल रहे हैं। हम पहाड़ के दूर-दराज के इलाकों जैसे पिथौरागढ़, रामनगर, बद्रीनाथ-केदारनाथ और हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में निरंतर सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। हम देश के उन दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य-शिक्षा के क्षेत्र में अलख जगाने के लिए सेवाएं दे रहे हैं। जहां आज के समय में भी स्वास्थ्य-शिक्षा की कोई सुविधा नहीं है।
माताश्री मंगला जी एवं श्रीभोलेजी महाराज जी ने दुबई में आयोजित इस कार्यक्रम में पहुंचे उत्तराखंडी प्रवासियों से आह्वान किया आप सब भी मिलकर पहाड़ के विकास के लिए आगे बढ़ कर उन लोगों के लिए काम करें, जिन्हें वास्तव में मदद की आवश्यकता है। सही मायने में यही सेवा का सफल मार्ग है।
दुबई कौथिग 2018 के आयोजक एवं व्यवसायी चांद मौला ने दुबई कौथिग में पधारने के लिए समाजसेवी माता मंगला जी एवं श्रीभोलेजी महाराज जी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि हम माताश्री मंगलाजी एवं भोलेजी महाराज जी के आशीर्वाद से पिछले कई सालों से दुबई में यूएई उत्तराखंड एसोसिएशन के तत्वावधान में कौथिग का आयोजन कर रहे हैं। हमारे लिए यह सम्मान की बात है कि आज हमारे साथ समाज हित में कार्य कर रहे समाज सेवी माताश्री मंगलाजी एवं भोलेजी महाराज जी खड़े है। जिनके आशीष से हम दुबई की इस धरती पर अपनी लोक संस्कृति को स्थापित कर पाए हैं। हम हंस कल्चर सेंटर के महा प्रबंधक श्री धर्मा राव एवं माताश्री मंगलाजी के नीजि सचिव श्री विकास वर्मा जी का भी आभार प्रकट करना चाहेंगे कि आपने हमारी इतनी हौसला अफजाई की और हमारे इस आयोजन में शामिल हुए।
हम यूएई उत्तराखंड एसोसिएशन के सभी सहयोगियों का आभार प्रकट करते है। साथ ही हम आभारी हैं अपने लोक संस्कृतिकर्मियों के जिन्होंने हमारे मंच को अपने लोक गीतों एवं लोक वाद्ययंत्रों से गुंजयमान किया। हम आभारी है आप सभी दर्शकों के कि आप सबने हमें इतना प्यार और सम्मान दिया। अपके इस प्यार और सम्मान के साथ ही हम यह आयोजन करने की हिम्मत जुटा पाते है।
इस मौके पर यूएई उत्तराखंड एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह नेगी एवं पदाधिकारी मन्नु रावत, रणजीत चौहान, जय बिष्ट एवं दीपक कुल्वे ने कार्यक्रम में आए गणमान्य लोगों का स्वागत किया।
यूएई उत्तराखंड एसोसिएशन के तत्वावधान में दुबई में आयोजित कौथिग 2018 में लोक गायक प्रीतम भरतवाण, बीना बोरा एवं गोविंद डिगारी सहित कई अन्य कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिस पर लोग जमकर झूमे। इस मौके पर इन कलाकारों को यूएई उत्तराखंड एसोसिएशन द्वारा सम्मानित किया गया।

Tags: dubai-culture-of-uttarakhand
Share75SendTweet47
Previous Post

मंडुवा, झंगोरा, भट्ट, गहथ व राजमा का न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित करे सरकार: बलूनी

Next Post

शब्दकोष की रचना लोकभाषा गढ़वाली की बढ़ी सेवाः नरेंद्र सिंह नेगी

Related Posts

उत्तराखंड

*डोईवाला: चलती स्कूटी में अचानक लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

March 25, 2026
5
उत्तराखंड

लोक परम्पराओं के संगीत का गहराई से अन्वेषण करती है केशव अनुरागी की पुस्तक ‘नाद नन्दिनी

March 21, 2026
11
अल्मोड़ा

33वां उमेश डोभाल स्मृति समारोह 24-25 मार्च को अल्मोड़ा में

March 20, 2026
25
उत्तराखंड

अभी नहीं चेते तो विलुप्त हो जाएंगे भगनौल

March 5, 2026
15
उत्तराखंड

स्पैक्स संस्था ने होली के प्राकृतिक रंगों पर दून पुस्तकालय में बच्चों को दी जानकारी

February 26, 2026
15
उत्तराखंड

चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियाँ तेज, पुलिस प्रशासन ने साझा की रणनीति

February 16, 2026
30

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67666 shares
    Share 27066 Tweet 16917
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45773 shares
    Share 18309 Tweet 11443
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38049 shares
    Share 15220 Tweet 9512
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37438 shares
    Share 14975 Tweet 9360
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37325 shares
    Share 14930 Tweet 9331

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

*डोईवाला: चलती स्कूटी में अचानक लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

March 25, 2026

लिस्ट्राबाद में प्रस्तावित लॉ यूनिवर्सिटी की मांग पर बवाल, पुलिस–आंदोलनकारियों में झड़प

March 25, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.