• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

सत्य ,अहिंसा और प्रेम का असल पुजारी गांधीजी: प्रो. वीके जोशी

02/10/23
in उत्तराखंड, देहरादून
Reading Time: 1min read
103
SHARES
129
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter


देहरादून 2 अक्टूबर, आज प्रातः 10ः30 बजे दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र की ओर से संस्थान के सभागार में गाँधी और उनका सन्देश कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों की प्रतिभगिता के साथ विविध तरह के कार्यक्रम किये गये । इसमें शहर के कुछ विद्यालयों के विद्यार्थियों,अध्यापिकाओं और अन्य लोगों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का शुभारम्भ गांधी जी के प्रिय भजन ‘वैष्णव जन तो तैने कहिए…‘ से हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित जनों का स्वागत करते हुए दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र के सलाहकार प्रो. बी. के. जोशी ने गांधी जी के व्यक्तित्व और उनके कार्यो पर प्रकाश डालते हुए उन्हें सत्य ,अहिंसा और प्रेम का असल पुजारी बताया। प्रो. जोशी ने बापू के स्वावलम्बन के प्रति उनकी प्रबल पक्षधरता और धार्मिक-सामाजिक-जातिगत समानता के विचार व दर्शन को आज के इस कठिन दौर में अत्यधिक प्रासंगिक बताते हुए समाज को आज उस विचारधारा की राह पर चलने की आवश्यकता बताई। गांधीवादी विचारक श्री बिजू नेगी ने आज के कार्यक्रमों की रुपरेखा व उसके उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर दून पुस्तकालय एवं शोध केन्द्र की ओर से प्रकाशित मोनोग्राफ ळंदकीप पद न्जजंतंाींदक लेखक डाॅ. मनोज पंजानी तथा गांधी जी की उत्तराखण्ड यात्राओं पर आधारित उत्तराखंड में गांधी मानचित्र का भी लोकार्पण किया गया।
इसके बाद स्कूली छात्रों की ओर से गायन, संभाषण व नाटिकाओं के प्रदर्शन का कार्यक्रम आयोजित हुआ। इनमें डी.डब्ल्यू.टी. काॅलेज की संजना कोहली व सुरभि गैरोला ने एकल गीत तथा गुंजन त्रिपाठी व हिमाद्रि ने गांधी विचार पर अपना संभाषण प्रस्तुत किया। कन्या गुरुकुल कैम्पस की छात्राओं प्रतिभा श्रीवास्तव, नंदिता चक्रवर्ती,भैरवी, सुनीता , रीना व शिर्वाचनी ने समूह गान किया। नेताजी सुभाष चन्द्र बोस बालिका छात्रावास की छात्राओं की ओर से एक लघु नाटिका की प्रस्तुति दी गयी इसमें स्तुति,दुर्गा, अमिषा, अंकिता, मीनाक्षी ने भूमिका निभाई। दून विश्वविद्यालय के रंगमंच विभाग के प्रमुख डाॅ. राकेश भट्ट के निर्देशन में सृजन डंगवाल, अंशुमान, रिपुल वर्मा, चन्द्रभान, अरुण च निखिलेश ने नाटक का प्रस्तुतिकरण किया। इसके अलावा सृजन जोशी व रजनी शर्मा ने कविता व गीत की प्रस्तुति दी। कन्या गुरुकुल कैम्पस की रोहिणी, अंजलि व राधिका द्वारा बनाई रंगोली भी आकर्षण का केन्द्र रही।
बापू पर केन्द्रित प्रदर्शनी आज के कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण थी। इस प्रदर्शनी में एक ओर प्रतिभागी विद्यार्थियों द्वारा बनाये गए गाँधी जी के विविध चित्र थे। वहीं उनके जीवन यात्रा को दर्शाती 100 पोस्टरों की चित्र माला का प्रदर्शन अजीम जी प्रेम जी फाउंडेशन के सौजन्य से किया गया। दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र के संस्थापक अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्य सचिव स्व. सुरजीत किशोर दास की पहल पर बनवाये गये दुर्लभ पोस्टर व मशहूर व्यंग्यकारों के गांधी कार्टून्स के साथ ही उनके निजी संग्रह से एकत्रित विश्व के 144 से अधिक देशों द्वारा गांधी जी के सम्मान में जारी किये डाक टिकटों की शानदार प्रदर्शनी लगाई गई है। उल्लेखनीय है कि पूर्व में ही स्व. दास इन दुर्लभ डाक टिकटों के संस्थान के संग्रहालय को भेंट कर चुके हैं। प्रदर्शनी में संस्थान के पुस्तकालय में रखी गई विविध गांधी साहित्य की पुस्तके जिनकी संख्या 600 के लगभग है उनकी एक सूची भी प्रदर्शित की गई है। कार्यक्रम में प्रतिभाग करने आये विद्यार्थियों के अलावा अन्य लोगों ने इस प्रदर्शनी का अवलोकन किया और इसकी सराहना की। संस्थान के भूतल की लाॅबी में मूर्तिकार प्रदीप शर्मा द्वारा बनाई गयी बापू की आदमकद मूर्ति भी विशेष आकर्षण का केन्द्र रही। द्विजेन सेन मेमोरियल कला केन्द्र के कर्नल वी.के. दुग्गल के सौजन्य इस मूर्ति को प्रदर्शन के तौर पर यहां पर रखा गया है। कार्यक्रम से पूर्व इनकी प्रतिमा पर पुष्प भी अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि भी दी गई।
आज ही शाम को अंजलि भरतरी के संचालन में 5 बजे ऑनलाइन के माध्यम से एक वार्ता भी आयोजित की गयी जिसमें उत्तराखण्ड के हरिद्वार, देहरादून, मसूरी, नैनीताल, अल्मोड़ा, कौसानी व बागेश्वर में गांधी यात्रा से जुड़े विषयों पर समाज सेवी राधा बहन, नीमा बहन, सदन मिश्रा, डाॅ. योगेश धस्माना, राजीव लोचन साह, सुनील भट्ट व बिजू नेगी ने बात की।
कार्यक्रम का संचालन गांधीवादी विचारक बिजू नेगी ने किया। अंत मे धन्यवाद ज्ञापन प्रोग्राम एसोसिएट चन्द्रशेखर तिवारी ने किया। इसके बाद लोगों ने प्रदर्शनी और जुगल पेटशाली लोक संग्रहालय का अवलोकन किया। यह प्रदर्शनी आगामी हफ्ते भर तक चलती रहेगी।
इस अवसर पर दून विश्वविद्यालय, कन्या गुरुकुल , डी.डब्ल्यू टी कॉलेज, नेता जी सुभाष चन्द्र बोस बालिका छात्रावास आर्यन बाल विकास ग्रुप के छात्र व अध्यापिकाएं व अजीम जी प्रेम जी फाउंडेशन के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कुसुम रावत, विनीता चौधरी, चंद्रा भण्डारी, मोहन पाठक, अनूप बडोला, प्रिया जायसवाल, रवि जीना,सुंदर सिंह बिष्ट, जगदीश सिंह महर, डाॅ. योगेश धस्माना, प्रशा.अधिकारी कर्नल रौतेला, जे बी गोयल, डॉ.रविचोपडा, विजय भट्ट, चन्दन नेगी, मदन बिष्ट, गामा चंद सहित अनेक साहित्यकार, गांधी विचारक, अध्येता, पुस्तक प्रेमी, लेखकों के अलावा दून पुस्तकालय एवं शोध केन्द्र के युवा पाठक व अन्य सदस्य गण उपस्थित थे।

 

Share41SendTweet26
Previous Post

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर दी श्रद्धांजलि

Next Post

कांग्रेस कमेठी गौचर चमोली ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती बड़े धूम धाम से मनायी

Related Posts

उत्तराखंड

साहित्यिक विरासत सहेजने और पितृ ऋण चुकाने की पहल कर्मयोगी

November 2, 2026
8
उत्तराखंड

जनपद दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं,अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

November 2, 2026
8
उत्तराखंड

गोविंद वन्यजीव विहार के सख्त नियम

November 2, 2026
5
उत्तराखंड

लोकतांत्रिक सरकार का मूल्यांकन दस साल से अधिक की सत्ता, जवाबदेही की कसौटी पर!

November 2, 2026
7
उत्तराखंड

पूनम पांडे को नवभारत टाइम्स का नेशनल ब्यूरो चीफ नियुक्त होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी

November 2, 2026
12
उत्तराखंड

फल्दियागांव के ग्राम प्रधान, गांव के ग्रामीणों व जल संस्थान के स्थानीय कर्मचारियों ने श्रमदान के जरिए पेयजल टैंक की सफाई की

November 2, 2026
8

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67760 shares
    Share 27104 Tweet 16940
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45794 shares
    Share 18318 Tweet 11449
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38082 shares
    Share 15233 Tweet 9521
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37462 shares
    Share 14985 Tweet 9366
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37387 shares
    Share 14955 Tweet 9347

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

साहित्यिक विरासत सहेजने और पितृ ऋण चुकाने की पहल कर्मयोगी

November 2, 2026

जनपद दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं,अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

November 2, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.