सत्यपाल नेगी/रुद्रप्रयाग
रुद्रप्रयाग मे आज जिला कॉग्रेस के सदस्यो ने यूपी के लखीमपुर खीरी में हुए किसानों के नरसंहार एंव उसके बाद प्रसाशन के रवैये के खिलाफ काली पट्टी बांधकर एसण्पी कार्यालय मे गिरफ्तारी दी।
वही केदारनाथ विधायक मनोज रावत एंव काग्रेस प्रदेश महामंत्री लक्ष्मी राणा ने कहा कि देश के जमीनों पर अन्न उगाने वाले अन्नदाताओं के साथ जो घृणित अपराध व नरसंहार भाजपा के नेता के बेटे द्वारा किया गया उसकी हम घोर निंदा करते है। साथ ही केंद्रीय सरकार को चेतावनी देते है कि इस तरह की घटना बिलकुल भी बर्दास्त नहीं की जायेगी।भाजपा नेता के बेटे पर किसानों की हत्या व देश मे नफरत फैलाने के जुर्म मे शक्त कानूनी कार्यवाही की जाये।
वही कॉग्रेस के सभी पदाधिकारीयो ने राज्य के महामहिम को इस घटना जे दोषी के खिलाप शक्त कानूनी कार्यवाही को लेकर पत्र भी भेजा।
रूद्रप्रयाग में गिरफ्तारी देने वालों में केदारनाथ विधायक मनोज रावतएनगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती गीता झिंकवाण, पूर्व प्रदेश महामंत्री वीरेंद्र बुटोला, पूर्व राज्य मंत्री देवेंद्र झिंकवाण, जिला कोषाध्यक्ष मनोहर रावत, जिला महामंत्री शैलेन्द्र भारती गोस्वामी, नगर अध्यक्ष पंकज बुटोला, रूद्रप्रयाग ब्लॉक अध्यक्ष बंटी जगवाण, अगस्त्यमुनी ब्लॉक अध्यक्ष हरीश गुसांई, प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस पंकज भारती, सेवादल प्रदेश महामंत्री धनराज बंगारी, जिला महामंत्री नरेंद्र रावत, ताजबर खत्री, महावीर रौथाण, अध्यक्ष युवा कांग्रेस संतोष रावत, जिला उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस अजय झिंकवाण, अध्यक्ष युवा कांग्रेस केदारनाथ विधानसभा कर्मवीर कुंवर, जिला मीडिया प्रभारी प्रदीप रूदीया, राकेश जगवाण आदि शामिल रहे ।












