औली-हिमालय।
विश्व विख्यात हिमक्रीड़ा केन्द्र औली मे 13से 16फरवरी तक आयोजित होने वाले नेशनल स्कीइंग चैम्पियनशिप एवं औली विंटर कार्निवाल मे सेना, आईटीबीपी, सीआरपीएफ के अलावा 13राज्यों की टीमें प्रतिभाग करेंगी
।
शीतकालीन क्रीड़ा केन्द्र औली जहाँ कई मर्तबा राष्ट्रीय स्तर की स्कीइंग प्रतियोगिताएँ,औली महोत्सव के साथ ही सैफ विंटर गेम्स का आयोजन हो चुका है, इस वर्ष औली की खूबसूरत विश्वस्तरीय स्कीइंग स्लोप पर देश के 13राज्यों के स्कीइंग खिलाड़ियों के साथ सेना, असिटिबीपी व सीआरपीएफ के खिलाड़ी भी अपना दमखम दिखाएंगे।
औली मे नंदा देवी स्कीइंग स्लोप के साथ ही रोप वे के टावर नंबर दस के स्कीइंग स्लोप पर भी प्रतियोगिता आयोजन के लिए पर्याप्त बर्फ है। स्कीइंग प्रतियोगिता को लेकर तैयारीयों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। सोमवार को ही तकनीकी टीम द्वारा दोनों स्लोप का स्थलीय निरीक्षण किया जाएगा।
स्की माउन्टनेरिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय भट्ट के अनुसार आयोजन समिति द्वारा नेशनल स्कीइंग चैम्पियनशिप एवं औली विंटर कार्निवाल को लेकर सभी तैयारियां कर ली है। अब तक 13राज्यों के साथ सेना आईटीबीपी व सीआरपीएफ की टीमों से प्रतिभाग की सूचनाएं प्राप्त हो चुकी है।
अब तक जिन राज्यों से प्रतिभाग करने की सूचना प्राप्त हुई है उनमे महाराष्ट्र, हिमांचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, केन्द्र शासित प्रदेश लद्दाख, उड़ीसा, दिल्ली, कर्नाटक, उत्तराखंड, गुजरात, पंजाब व उत्तरप्रदेश तथा सेना, आईटीबीपी व सीआरपीएफ शामिल हैं। जम्मू कश्मीर एवं लद्दाख की टीमें तो औली के लिए प्रस्थान भी कर चुकी है।












