रिपोर्ट:कमल बिष्ट
कोटद्वार। विधानसभा कोटद्वार के वार्ड न० 14 की बूथ अध्यक्ष हिमानी बलूनी ने जिला महिला मोर्चा के द्वारा घर-घर जाकर अयोध्या से आये हुए श्री राम मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा के आमंत्रण के रूप में पूजित अक्षत प्रसाद वितरण कर सभी माताओं, बहनों, बुजर्ग बन्धुओं को भगवान श्री राम के दर्शनों के लिये आमन्त्रण दिया गया। जिसमें नगर महामंत्री सूर्यकान्त बलूनी, राकेश मित्तल, ओमप्रकाश बलूनी, आशीष सतीजा, लक्ष्मी रावत यशोदा नेगी, मीनू डोबरियाल, लक्ष्मी भदूला, उषा थपलियाल, रजनी बिष्ट, बासु देवी, आशा ध्यानी आदि मौजूद रहे।












