• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

जनता मिलन कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित 35 शिकायतें दर्ज। 19 शिकायतों का मौके पर किया निराकरण

09/09/24
in उत्तराखंड
Reading Time: 1min read
51
SHARES
64
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

रिपोर्ट- सत्यपाल नेगी/रुद्रप्रयाग।

रुद्रप्रयाग: जिलाधिकारी सौरभ गहरवार की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जन संवाद/जनता मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 35 शिकायतें दर्ज की गई। इनमें 19 शिकायतों का मौके पर ही निराकरण किया गया जबकि शेष शिकायतों का निस्तारण करने के लिए संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।  जनता मिलन कार्यक्रम में प्रधान ग्राम ललूड़ी शीला भंडारी ने पंचायत के बमणा गांव में पटालखानी तोक का सार्वजनिक रास्ते का पुस्ता बरसात के कारण क्षतिग्रस्त होने की जानकारी देते हुए इसे जल्दी ठीक करवाने की मांग की। सुमाड़ी निवासी महावीर सिंह एवं बसुकेदार मडगाड़ तोक ने घर के ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन लाइन हटवाने की मांग की। मल्यासू ग्राम वासियों ने लोनिवि द्वारा जवाड़ी बाईपास से बाॅसी मल्ला सड़क निर्माण के दौरान मलवा आने से गांव की पेयजल लाईन,बिजली के पोल सहित अन्य चीजें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। तूना निवासी सरोजनी देवी ने प्रधानमंत्री आवास एवं शौचालय योजना का लाभ देने की मांग जिलाधिकारी से की।जयमंडी निवासी सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने परिसीमन के दौरान जयमंडी निवासियों को इसकी सूचना न देने की शिकायत करते हुए परिसीमन की जानकारी ग्रामीणों को उपलब्ध करवाने की अपील की।गीड़ निवासी मदन लाल ने गांव के एक व्यक्ति पर मारपीट एवं जीमन हड़पने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की। तिलवाड़ा निवासी हपिद्र सिंह ने नगर पंचायत में बंदरों के आतंक की जानकारी देते हुए उचित कार्रवाई की मांग की।क्वीली निवासी रमेश लाल ने भारी वर्षा के कारण उनका मकान क्षतिग्रस्त होने की जानकारी देते हुए इसके लिए मुआवजा उपलब्ध करवाने की मांग की।पूर्व जिला पंचायत सदस्य आशा डिमरी ने जवाड़ी स्थित थीम पार्क में सुरक्षा दीवार एवं नालियों का निमार्ण कर इसे सुरक्षित करने की मांग की। जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा सहित संबंधित विभागों को मल्यासू ग्राम का आज ही मौका मुआयना कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।नगर पालिका ईओ को जयमंडी के परिसीमन संबंधित अभिलेख उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। वहीं बंदरों को पकड़ने के लिए वन विभाग को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि जनता मिलन कार्यक्रम में जो भी शिकायतें व समस्याएं दर्ज हो रही हैं प्राथमिकता के आधार पर उनका निरीक्षण कर एक सप्ताह के भीतर उनका निराकरण करना सुनिश्चित करें। शिकायतों पर की गई कार्यवाही की जानकारी से जिला कार्यालय एवं संबंधित शिकायतकर्ता को अनिवार्य रूप से अवगत करवाया जाए। सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि एल-1 एवं एल-2 के स्तर पर जो भी शिकायतें लंबित हैं उनका निस्तारण तत्परता से करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों में एल-1 पर 159 तथा एल-2 पर 38 शिकायतें निस्तारण हेतु लंबित हैं। जिलाधिकारी ने सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण भी शीघ्रता से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसमें किसी भी प्रकार की कोई ढिलाई न बरती जाए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डाॅ.जीएस खाती,अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा,परियोजना निदेशक विमल कुमार,उप जिलाधिकारी आशीष चंद्र घिल्डियाल,जखोली भगत सिंह फोनिया,पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध घिल्डियाल,जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास अखिलेश मिश्रा,शिकायत प्रकोष्ट प्रभारी विनोद कुमार सहित अन्य विभागीय अधिकारी व कर्मचारी एवं विभिन्न क्षेत्रों से आये ग्रामीण मौजूद रहे।

Share20SendTweet13
Previous Post

नंदादेवी लोकजात यात्रा के दौरान स्वागत ,भंडारे, भजन-कीर्तन

Next Post

डोईवाला : बाल यौन शोषण व साइबर अपराध के प्रति किया जागरूक

Related Posts

उत्तराखंड

पंडित दीनदयाल उपाध्याय भारत माता के सच्चे सपूत

September 25, 2026
3
उत्तराखंड

अत्यन्त शुभ दिन है अनंत चतुर्दशी

September 25, 2026
5
उत्तराखंड

पीएमजीएसवाई ने पहाड़ जैसी जिंदगी को दी नई रफ्तार

September 25, 2026
7
उत्तराखंड

लोक जात संपन्न होने के बाद नंदा सिद्धपीठ देवराड़ा-थराली में 6 माह के प्रवास पर विधिविधान के साथ विराजमान हो गई

September 25, 2026
65
उत्तराखंड

डोईवाला: बहुउद्देशीय शिविर में लोगों को दी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

September 25, 2026
18
उत्तराखंड

डोईवाला: आंगन का मिलन कार्यक्रम में बच्चों और अभिभावकों से किया संवाद

September 25, 2026
14

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67748 shares
    Share 27099 Tweet 16937
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45794 shares
    Share 18318 Tweet 11449
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38078 shares
    Share 15231 Tweet 9520
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37458 shares
    Share 14983 Tweet 9365
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37382 shares
    Share 14953 Tweet 9346

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

पंडित दीनदयाल उपाध्याय भारत माता के सच्चे सपूत

September 25, 2026

अत्यन्त शुभ दिन है अनंत चतुर्दशी

September 25, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.