• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

मुख्यमंत्री ने टनकपुर देहरादून साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन का हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री श्री धामी ने टनकपुर से खटीमा तक रेल में सफर भी किया

10/03/24
in उत्तराखंड, चम्पावत
Reading Time: 1min read
63
SHARES
79
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

चम्पावत। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को रेलवे स्टेशन टनकपुर से टनकपुर-देहरादून साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया मुख्यमंत्री ने टनकपुर से देहरादून के लिए पहली एक्सप्रेस ट्रेन संचालन के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताते हुए इसेएक स्वप्न का पूरा होना भी बताया क्योंकि आजादी से पहले बने टनकपुर रेलवे स्टेशन से देहरादून के लिए यह पहली एक्सप्रेस ट्रेन संचालित हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि टनकपुर एक्सप्रेस के संचालन में टनकपुर से देहरादून तक अनेक महत्वपूर्ण शहरों को सीधे जोड़ा गया है, जिससे लोगों को सुविधा होगी। इस एक्सप्रेस के माध्यम से बनबसा, खटीमा, पीलीभीत, भोजीपुरा, बरेली सिटी, बरेली जंक्शन, चंदोसी, मुरादाबाद, नजीबाबाद, लक्सर, हरिद्वार रेलवे स्टेशन से जुड़े लोगों को यात्रा करने का आसानी से विकल्प भी मिलेगा और उनका समय भी बचेगा। इसके साथ ही यह ट्रेन सेवा इन शहरों से मां पूर्णागिरी के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं के लिए यातायात का एक बेहतर विकल्प भी बनेगी। मुख्यमंत्री ने स्वयं भी ट्रेन से टनकपुर से खटीमा तक की यात्रा की तथा ट्रेन में यात्रियों से मुलाकात कर उनका फीडबैक लिया तथा सभी को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय रेल स्वर्णिम युग की ओर बढ़ रही हैं। पिछले 10 वर्षों में भारतीय रेलवे को नए भारत की आकांक्षाओं तथा आत्मनिर्भर भारत की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए तैयार किया जा रहा है । 2014 के बाद से भारतीय रेल एक नए रूप में हमारे सम्मुख है। आज जहां एक ओर ब्रॉड गेज रेल लाइनों से मानव रहित रेल क्रॉसिंग को ख़त्म करके भारतीय रेलवे को पहले से कहीं अधिक सुरक्षित बनाया गया है। वहीं दूसरी ओर आज भारतीय रेलवे की रफ्तार भी पहले से कहीं अधिक बढ़ चुकी है। आत्मनिर्भरता और आधुनिकता के प्रतीक चिन्ह के रूप में वंदे भारत जैसी मेड इन इंडिया ट्रेनें रेल नेटवर्क का हिस्सा बन रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रधानमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखंड में पहाड़ तक ट्रेन पहुंचाने का सपना सच होने जा रहा है। दुर्गम पहाड़ो के बीच से ऋषिकेश से आगे कर्णप्रयाग तक ट्रेन का संचालन होना किसी सपने का साकार होने जैसा है। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेललाइन पर तेज गति से कार्य चल रहा है। टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन पर भी सर्वे का कार्य पूर्ण हो गया है और जल्दी ही इसमें भी काम शुरू हो जायेगा। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री जी द्वारा अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत उत्तराखंड के छह स्टेशनों का पुनर्विकास किया जा रहा है। देहरादून से आनन्द विहार के बीच इसी वर्ष वन्दे भारत ट्रेन का संचालन होना हमारे लिए बड़ी उपलब्धि है। अब शीघ्र ही हमें देहरादून से अयोध्या और वाराणसी के मध्य भी वंदे भारत ट्रेन के संचालन की सौगात मिलने वाली है। आज हमारी डबल इंजन की सरकार अंतिम छोर में खड़े व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए तमाम योजनाओं को धरातल पर उतारने का कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनपद चंपावत के विकास के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। हमने मॉ पूर्णागिरी धाम में धार्मिक पर्यटन गतिविधियों को बढाये जाने के उददेश्य से पूर्णागिरी मन्दिर रोपवे के निर्माण हेतु 45 करोड की धनराशि स्वीकृत की है। साथ ही ककरालीगेट से पूर्णागिरी धाम तक अवस्थापना सुविधाओं को विकसित करने एवं श्रद्धालुओं की सुलभ सुविधाओं हेतु केदारनाथ की तर्ज पर मास्टर प्लान बनाये जाने हेतु येजना तैयार की जा रही है। शारदा कॉरिडोर के अंतर्गत हरिद्वार तथा ऋषिकेश की तर्ज पर घाट का निर्माण किया जाएगा जहां प्रातः एवं सायं काल आरती प्रतिदिन भव्य रूप से की जाएगी। उन्होंने कहा कि हनुमानगढ़ी- गैंडाखाली-खेतखेड़ा में मोटर्स पुल का 13 करोड़ 77 लाख की लागत से निर्माण कार्य किया जा रहा है, जिससे वर्षाकाल में मॉ पूर्णागिरी के दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना नहीं करना पडेगा। भारत एवं नेपाल सीमा में व्यापारिक गतिविधियों को बढावा देने एवं आर्थिक गतिविधियों के विकास हेतु 3.82 किलोमीटर के इंडो नेपाल ड्राई पोर्ट का निर्माण 177 करोड की धनराशि से किया जा रहा है। टनकपुर एवं बनबसा क्षेत्र में जल निकासी के कार्य हेतु 130 करोड की डी0पी0आर0 का गठन कर लिया गया है। टनकपुर में 56 करोड़ की लागत से बस टर्मिनल का निर्माण प्रारम्भ कर दिया गया है। कुमांऊ के प्रमुख मन्दिरों को मानस खण्ड कोरिडोर के रूप में विकसित किया जा रहा है, जिसमें जनपद चम्पावत के लगभग सभी प्रमुख मंदिर हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन सभी योजनाओं के पूर्ण होने पर आदर्श और विकसित चंपावत की अवधारणा के साथ करें। उत्तराखंड को श्रेष्ठ एंव अग्रणी राज्य बनाने के अपने “विकल्प रहित संकल्प“ के मंत्र को साकार करने में भी हम सफल होंगे। उन्होंने श्रेष्ठ उत्तराखंड निर्माण के लिए सभी से सहयोग और समर्थन की भी अपेक्षा की। इस मौके पर मंडलीय रेल प्रबंधक रेखा यादव ने कहा कि इस रेल सेवा का लाभ सीमांत के चंपावत व पिथौरागढ़ जिले के लोगों को मिलेगा और सस्ती शुलभ और आरामदायक रेल सेवा मिलेगी। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल महरा,प्रदेश मंत्री भाजपा हेमा जोशी,विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी,दीपक रजवार,भाजपा महामंत्री मुकेश कलखुडिया,पूर्वोत्तर रेल प्रबंधक रेखा यादव,जिलाधिकारी नवनीत पाण्डे,पुलिस अधीक्षक अजय गणपति सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि,गणमान्य नागरिक,रेलवे प्रशासन एवं जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share25SendTweet16
Previous Post

डोईवाला : होली के जैविक रंग 25 से 100 रुपए की कीमत में उपलब्ध

Next Post

सतेराखाल मे विवेकानंद नेत्रालय (रामकृष्ण मिशन) द्वारा लगाया नि:शुल्क नेत्र शिविर

Related Posts

उत्तराखंड

पंडित दीनदयाल उपाध्याय भारत माता के सच्चे सपूत

September 25, 2026
4
उत्तराखंड

अत्यन्त शुभ दिन है अनंत चतुर्दशी

September 25, 2026
6
उत्तराखंड

पीएमजीएसवाई ने पहाड़ जैसी जिंदगी को दी नई रफ्तार

September 25, 2026
8
उत्तराखंड

लोक जात संपन्न होने के बाद नंदा सिद्धपीठ देवराड़ा-थराली में 6 माह के प्रवास पर विधिविधान के साथ विराजमान हो गई

September 25, 2026
73
उत्तराखंड

डोईवाला: बहुउद्देशीय शिविर में लोगों को दी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

September 25, 2026
21
उत्तराखंड

डोईवाला: आंगन का मिलन कार्यक्रम में बच्चों और अभिभावकों से किया संवाद

September 25, 2026
15

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67748 shares
    Share 27099 Tweet 16937
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45794 shares
    Share 18318 Tweet 11449
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38078 shares
    Share 15231 Tweet 9520
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37458 shares
    Share 14983 Tweet 9365
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37382 shares
    Share 14953 Tweet 9346

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

पंडित दीनदयाल उपाध्याय भारत माता के सच्चे सपूत

September 25, 2026

अत्यन्त शुभ दिन है अनंत चतुर्दशी

September 25, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.