• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

गढ़वाल लोकसभा प्रत्यासी, उत्तराखंड समानता पार्टी प्रत्यासी विनोद शर्मा उतरे मैदानी जंग में

भ्रष्टाचार के विरुद्ध लड़ाई लड़ते हुए जरूरतमंदों को न्याय दिलाने हेतु उत्तराखंड समानता पार्टी प्रतिबद्ध : विनोद शर्मा

06/04/24
in उत्तराखंड, पौड़ी गढ़वाल
Reading Time: 1min read
187
SHARES
234
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

कमल बिष्ट/उत्तराखंड समाचार। 

कोटद्वार। गढ़वाल लोकसभा के उत्तराखंड समानता पार्टी से प्रत्याशी विनोद कुमार शर्मा, कोटद्वार गढ़वाल और उत्तराखंड के लिए एक बहुत ही जाना पहचाना नाम है जो 2016 में कामर्शियल टैक्स ऑफिसर के पद से कोटद्वार से ही सेवानिवृत्ति होने वाले शर्मा आज गढ़वाल लोकसभा पर चुनाव लड़ रहे हैं, और उत्तराखंड समानता पार्टी जो सबका विकास समानता के साथ के नारे के साथ चुनावी मैदान में है ,और बताते चलें कि उत्तराखंड समानता पार्टी में बुद्धिजीवियों की बहुत बड़ी संख्या है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व भारतीय वन सेवा अधिकारी रहे। वी के बहुगुणा है। प्रदेश अध्यक्ष चंद्र मोहन सिंह नेगी है और इस पार्टी में सेवानिवृत अधिकारी और ऐसे लोग टीम से जुड़े हैं जिन्होंने अपने सेवा काल में पूरी सेवाकाल में ईमानदारी से कार्य किया तथा अपनी सेवाकाल में भी भ्रष्टाचार के खिलाफ निशुल्क अनेक लड़ाई लड़ी हैं। इसी कड़ी में प्रत्याशी गढ़वाल लोकसभा से विनोद कुमार शर्मा भी अपने आप में एक ऐसा नाम है जो सेवानिवृत्ति के बाद भी भ्रष्टाचार के विरुद्ध लड़ाई लड़ रहे हैं, और जरूरतमंदों को न्याय दिलाते रहते हैं। बैंकों से जरूरतमंदों को स्वरोजगार हेतु ऋण उपलब्ध करवाना ऐसे ही विभागीय स्तर पर लोगों की समस्याओं के समाधान करने में शर्मा कभी पीछे नहीं हटते हैं और पीड़ितों को न्याय दिलाते रहते हैं। पत्रकार वार्ता में शर्मा ने उत्तराखंड स्तर पर राज्य के हालात शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार और खास बड़ी समस्या उत्तराखंड के अंदर जो वन्य जीवों द्वारा आम जनजीवन संघर्षरत है खासकर गुलदार के हमले में सैकड़ों की संख्या में लोगों की जान चली गई है और आए दिन उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्र गांव में गुलदार, भालू के हमलों के चलते पलायन होता जा रहा है। इस पर प्रत्याशी गढ़वाल लोकसभा समानता पार्टी विनोद कुमार शर्मा ने चिंता जताई, और उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ० वी के बहुगुणा, जो भारतीय वन सेवा अधिकारी रहे हैं। इन तमाम मुद्दों पर उनसे हमारी चर्चा हुई है, और चुनाव संपन्न होने के बाद हमारी पार्टी का परिणाम कुछ भी रहे परन्तु हम जनता से जुड़ी जन समस्याओं पर मजबूती के साथ कार्य करेंगे।

उन्होंने अपनी जीत को निश्चित बताया और कहा कि भ्रष्टाचार रोजगार शिक्षा स्वास्थ्य और उत्तराखंड के जो हालात वर्तमान में हो गए हैं इस पर गढ़वाल लोकसभा के लोग और तमाम सेवा निवृत अधिकारी कर्मचारी युवा महिलाएं उनके साथ जुड़ रहे हैं, और उनका मकसद उत्तराखंड सामानता पार्टी के माध्यम से समाज की सेवा करना है। सामाजिक कुरीतियों को दूर करना है और यदि सम्मानित मतदाता उन्हें पार्लियामेंट में भेजती है, तो वे मजबूत कानून बनवाकर वहां पर लोकसभा क्षेत्र की उन समस्याओं को उजाकर उनका समाधान करवाना है, चाहे वह जंगली जानवरों के द्वारा किसानों की खेती को नुकसान करने का मामला हो या गुलदार के द्वारा लोगों को आए दिन घर आंगन से बच्चों को उठाने, इन तमाम मुद्दों पर मजबूत सुरक्षात्मक दृष्टिकोण के तहत भारत की लोकसभा में इन मुद्दों को उठाएंगे, और जन समस्याओं के समाधान में कोई कमी नहीं रखेंगे। गढ़वाल लोकसभा प्रत्याशी विनोद कुमार शर्मा ने जो कोटद्वार निवासी हैं। बताते चलें कि विनोद कुमार शर्मा के जो फॉर फादर हैं वह उत्तराखंड गढ़वाल के मूल निवासी रहे हैं और गढ़वाल के बहुखंडी ब्राह्मण समाज से रहे हैं, जो मेरठ में आकर बस गए और वहीं पर उन्होंने अपना कार्य क्षेत्र बनाया। शर्मा ने बताया कि गढ़वाल देवभूम में जो स्थितियां खराब है इससे वह बहुत ही चिंतित है चाहे वह यहां के देवस्थानों की व्यवस्था हो, जो बेहतर नहीं बनाई गई है, या उत्तराखंड देवभूम में बढ़ते नशे का प्रकोप इससे खास कर आज यहां का युवा प्रभावित हुआ है, युवाओं का जीवन बर्बाद हो रहा है और उत्तराखंड को आज एक ड्रगिस्ट राज्य के रूप में जिस तरह से यहां के हालात बन गए हैं जो एक बहुत बड़ी चिंता का विषय है। शर्मा ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस दोनों बाहुबल धनबल और तमाम तरह के उनके पास ताकत है, जिन्होंने राज्य के हालात 24 सालों में क्या कर दिए हैं यह सब जनता के सामने है। उन्होंने कहा कि आज कोटद्वार एक टापू बंनकर रह गया है, तथा सभी कारोबार ठप्प से पड़ गया। रामनगर की सड़क ऐतिहासिक सड़क बंद कर दी गई, जिस पर सदियों से बसें चलती थी कंडी रोड़ वह बंद हो गई है ऐसी ही लालढांग चिलरखाल पर भी माननीय सुप्रीम कोर्ट ने उस पर पाबंदी लगा दी है। आज पूरे देश में उत्तराखंड एक ऐसा राज्य है जिसके दो मंडलों को जोड़ने के लिए अपने पास सड़क नहीं है यह गढ़वाल मंडल के साथ सौतेला व्यवहार सरकार का है, खासकर केंद्र सरकार इस राज्य के विकास को लेकर बेहद लापरवाह है। उन्होंने इसी कड़ी में कोटद्वार मेडिकल कॉलेज पर विगत 15-20 सालों से राजनीति करने और इसी कड़ी में कोटद्वार जिला बनाने को लेकर 40 साल से जो राजनीति हो रही है इस पर भी चिंता जताते हुए कहा कि उत्तराखंड की चाहे वह क्षेत्रीय पार्टियां हो या राष्ट्रीय पार्टियां उत्तराखंड की जनता को सिर्फ गुमराह कर रही हैं और सिर्फ नशा फैला कर यहां पर यहां के समाज को कमजोर करना चाह रहे हैं, आज राज्य को और राज्यवासियों को बचाने की जरूरत पहले है।आज इन सब मुद्दों पर प्रतिकार में उत्तराखंड समानता पार्टी आज लोकसभा चुनाव मैदान में सामने आई है और आगे भी उत्तराखंड समानता पार्टी उत्तराखंड के जनजीवन के बेहतर भविष्य के लिए यहां पर बहुआयामी शिक्षा ब्यवस्था, स्वास्थ्य, रोजगार बेहतर हो आज के तकनीकी और वैज्ञानिक युग के तहत यहां पर युवाओं को शिक्षा मिले इस पर गंभीरता से योजना वृहद्ध तरीके से उत्तराखंड समानता पार्टी कार्य करेगी। शर्मा ने कहा कि रामनगर और हरिद्वार को जोड़ना बहुत जरूरी है जब तक रामनगर और हरिद्वार से कोटद्वार नहीं जुड़ेगा तब तक कोटद्वार का विकास किसी भी रूप में संभव नहीं हो पाएगा। उन्होंने कहा कि एलिवेटड सड़क एकमात्र उपाय साधन है जिसके माध्यम से रामनगर कोटद्वार और कोटद्वार से हरिद्वार को जोड़ा जा सकता है और इससे यहां का पर्यटन भी काफी तेजी के साथ बढ़ेगा सैलानी दूर-दूर से आएंगे और कोटद्वार सहित गढ़वाल जनपद का पूर्वी और दक्षिणी छोर विकास से जगमगाएगा। पत्रकारों से रूबरू होते हुए कण्वाश्रम को लेकर बिगत 40 वर्षों से संयुक्त प्रांत उत्तर प्रदेश और 40 वर्ष ही नहीं 1955 के बाद कण्वाश्रम पर ना तो संयुक्त प्रांत उत्तर प्रदेश की सरकार ने ध्यान दिया और न ही राज्य बनने के इन 24 वर्षों में उत्तराखंड की सरकारों ने कण्वाश्रम के विकास को लेकर कोई मजबूत योजना नहीं बना पाई, इस पर प्रत्याशी विनोद कुमार शर्मा से पत्रकार वार्ता उन्होंने कहा कि, उत्तराखंड देवभूमि है और यहां के कण-कण में भगवान वास करते हैं, परन्तु यहां पर आजादी के बाद जो भी सरकारें बनी है, उन्होंने नशे का सहारा लेकर उत्तराखंड के देव तुल्य मानव को नशे में डूबा है और इसका दोष उत्तराखंड के उन प्रतिनिधियों को जाता है जिन्होंने सिर्फ अपनी कुर्सी बनाने के लिए यह कार्य किये। शर्मा ने कहा कि कण्वाश्रम का विकास होना बहुत जरूरी है और इसके विकास के लिए एक कण्वाश्रम कॉरिडोर सर्किट के तहत कण्वाश्रम मालन नदी का उद्गम पोखाल से बताया और यह उद्गम स्थल से लेकर हस्तिनापुर के राजा दुष्यंत की राजधानी तक, अन्य महाभारतकाल के दर्शनीय स्थल विदुर कुटी तमाम जो कौरव पांडवों के अनेकों मंदिर और ऐसे प्राचीन ऐतिहासिक स्थल आज भी विद्यमान रहकर विकास की बाट जोह रहा है, उन तमाम ऐतिहासिक स्थलों को जोड़ते हुए एक कण्वाश्रम कॉरिडोर सर्किट बनाया जाएगा और चक्रवर्ती सम्राट भरत की जन्मभूमि कण्वाश्रम तीर्थ को एक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित कर संपूर्ण क्षेत्र का विकास संभव किया जा सकता है। विनोद कुमार शर्मा ने कहा कि आज इच्छा शक्ति की कमी दोनों राष्ट्रीय पार्टियों में है और दोनों राष्ट्रीय पार्टियां समाज को गुमराह करके सत्ता में बार-बार आकर जनता की बुनियादी समस्याओं से बहुत दूर है तथा इस पर कार्य करना बंद कर दिया है, क्योंकि जनता की मानसिक दशा को काफी कमजोर करके जनता की आवाज को कुंद कर दिया है, जिसे आज जागने की जरूरत है, और मैं प्रत्याशी बनकर जनता को जागरूक करने आया हूं कि जागो और अपने लोकतांत्रिक अधिकारों को समझो। इस अवसर पर पत्रकार वार्ता में विनोद कुमार शर्मा के साथ प्रदेश अध्यक्ष यूएसपी डाॅ० वी.के. बहुगुणा, सी.एस. नेगी प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड यूएसपी, श्रीधर नैथानी प्रमुख महासचिव प्रदेश कार्यकारिणी, नूतन शर्मा, विवेक शर्मा, टीएस नेगी,

अजय कुकरेती, प्रवीण थपलियाल, अरूण कुमार, आकर्षक शर्मा, संदीप थपलियाल, अजय बंसल, नूर हसन सहित उनकी टीम से जुड़े कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share75SendTweet47
Previous Post

शराब की उपदुकान खोलने की भनक लगते ही दशज्युला क्षेत्र की महिलाओं ने कर दिया विरोध शुरू

Next Post

प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर दिग्गजों ने ली भाजपा की सदस्यता

Related Posts

उत्तराखंड

लोहाजंग में सुनंदा सहकारिता की आम सभा संपन्न, दीदियों को बंटा ₹1.46 लाख का लाभांश

October 27, 2026
83
उत्तराखंड

मर्मचिकित्सा भविष्य की चिकित्सा पद्धति है: प्रो. डॉ. सुनील कुमार जोशी

October 27, 2026
21
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने अनुपूरक बजट को बताया विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखंड की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

October 27, 2026
7
उत्तराखंड

बीकेटीसी )के अस्थायी कर्मचारियों का धरना बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी से वार्ता के बाद समाप्त

October 27, 2026
5
उत्तराखंड

हर्षिल घाटी के रसीले सेब मंडियों में पहुंचने को तैयार

October 27, 2026
7
उत्तराखंड

उम्मीदों के ‘पहाड़’ पर सियासत का ‘गैरसैंण’

October 27, 2026
7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67759 shares
    Share 27104 Tweet 16940
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45794 shares
    Share 18318 Tweet 11449
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38082 shares
    Share 15233 Tweet 9521
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37461 shares
    Share 14984 Tweet 9365
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37386 shares
    Share 14954 Tweet 9347

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

लोहाजंग में सुनंदा सहकारिता की आम सभा संपन्न, दीदियों को बंटा ₹1.46 लाख का लाभांश

October 27, 2026

मर्मचिकित्सा भविष्य की चिकित्सा पद्धति है: प्रो. डॉ. सुनील कुमार जोशी

October 27, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.