• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

प्रधानमंत्री के पिथौरागढ दौरे को लेकर सक्रिय हुए सामाजिक संगठन 

24/09/23
in उत्तराखंड, पिथौरागढ़
Reading Time: 1min read
81
SHARES
101
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter
https://uttarakhandsamachar.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

पिथोरागढ़। प्रधानमंत्री के आगामी 11,12 अक्तूबर के पिथौरागढ भ्रमण की तैयारियों के बीच सामाजिक संगठनों ने जिले की समस्याओं के समाधान की पहर तेज कर दी है।

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को 11 सूत्रीय ज्ञापन भेजकर प्राथमिकता से इन समस्याओं के समाधान की मांग की गई है। उत्तराखंड पारंपरिक उत्थान समिति के अध्यक्ष राम सिंह ने कहा है कि जनपद पिथौरागढ़ में 85 प्रतिशत लोग साक्षर हैं। यहां कोई भी विकसित पर्यटन स्थल,उद्योग न होने से बेरोजगारी अत्यधिक है। जिले की आर्थिक हालत बहुत ही खराब है ऐसे में परिवार के भरण पोषण हेतु पलायन ही एक मात्र विकल्प रहता है। ज्ञापन में कहा गया है कि रामेश्वर घाट जनपद पिथौरागढ़, चम्पावत व अल्मोड़ा की सीमा से लगा हुआ है तथा पिथौरागढ़ चम्पावत, जागेश्वर व गंगोलीहाट विधानसभा की सीमा से घिरा हुआ है I पौराणिक दृष्टि से यह स्थान अल्मोड़ा,पिथौरागढ व चम्पावत जिले का बहुत महत्त्वपूर्ण तीर्थ स्थल है I यहां पर सरयू नदी व राम गंगा नदी का संगम भी है I इस क्षेत्र के बारे में कई किवंदती है कि यहां पर किसी दक्षिणात्य पंडित ने भगवान् भोले को खुश करने के लिए यज्ञ किया था और सेतु बन्धु रामेश्वरम के नाम से इस जगह को नाम दिया था तथा महाराज उद्योत चन्द्र ने 1604 ईसवी में रामेश्वर मंदिर को यह भूमि दान की थी I स्कन्द पुराण के मानसखंड 95 अध्याय में इस स्थान का बहुत ही मनोहारी वर्णन मिलता है इस स्थान की स्तुति के बिना जागेश्वर धाम की स्तुति, यात्रा अधूरी मानी जाती है I कहा जाता है कि मर्यादा पुरूषोत्तम राम ने सत्यलोक जाने से पहले यही पर शंकर पूजन किया था शिव कृपा से ही उनका शरीर बैकुंठ धाम को प्रस्थान किया था I बहुत सारी किवंदती इस तीर्थ के बारे में हमारे पुराणों में लिखी गयी है I उत्तरायण में इस संगम में स्नान करने से कई पारिवारिक व शारीरिक व्याधाऐं दूर होती है कालान्तर में यहां दीपदान की प्रथा थी। पूर्वोत्तर कुमायू का यह सबसे बड़ा शमशान घाट भी है I यह स्थान लोक गीतों व लोक कलाओं के लिए प्रसिद्ध है I अल्मोड़ा , काली कुमायू, गंगोली व सोर पिथौरागढ संस्कृति का संगम स्थल भी है। यहां पर स्थानीय उत्पादों का व मवेशियों के व्यापार का केंद्र भी बन सकता है I यदि इस स्थान को विकास किया जाय तो कम से कम दस हजार परिवारों को रोजगार मिलेगा I जनपद पिथौरागढ़ के समीप चंडाक व थलकेदार क्षेत्र में रोपवे लगाये जाय जिससे लगभग पांच सौ लोग रोजगार से जुड़ेंगे।

टनकपुर से पिथौरागढ़ को यदि रेल लाइन से जोड़ा जाय तो पिथौरागढ़ पर्यटन के क्षेत्र में विश्व स्तरीय पर्यटन केंद्र बन सकता है I पिथौरगढ़ जनपद के आदि कैलाश, ॐ पर्वत, पाताल भुवनेश्वर आदि पौराणिक रूप से बहुत महत्त्वपूर्ण है। यदि इन क्षेत्रों को आपस में अच्छी सड़को से जोड़ा जाय तो बहुत से परिवारों को रोजगार मिलेगाI पिथौरागढ़ जनपद में आयुर्वेद (जड़ी बूटी ) का अथाह भण्डार है यदि यंहा पर एक आयुर्वेद अनुसंधान केंद्र खोल दिया जाय तो स्थानीय लोगो को एक बेहतरीन रोजगार मिल सकता है सीमान्त किसानो को यदि इन उत्पाद की जानकारी होगी तो उनको उत्पाद की कीमत मिलेगी लगभग पूरा जनपद इस रोजगार से जुड़ेगा I

हवाई सेवा अब जरूरत बन गयी है यहां स्वास्थ्य सुविधा सही न होने से मरीज को हल्द्वानी , बरेली दिल्ली आदि स्थानों पर आपात काल में ले जाना पड़ता है। नियमित हवाई सेवा पिथौरागढ़ – पन्त नगर – दिल्ली की शुरू करने की आवश्यकता है।

पिथौरागढ़ जिले को पौराणिक गुफाओं का शहर भी कहा जाता है जिला मुख्यालय के चारों तरफ पौराणिक महत्व की गुफाये हैं जो शहर के बाहरी क्षेत्र में है यदि इन गुफाओं को सौन्दर्यीकरण कर एक रिंग रोड के माध्यम से जोड़ा जाय तो यह पर्यटकों को बहुत आकर्षित लगेगा व स्थानीय लोगों को भी पूजा पाठ करने में आसानी होगी I पिथौरागढ़ से आदि कैलाश व कैलाश मानसरोवर की यात्रा शुरू हो चुकी है यात्रा में जो भी लोग जाते हैं, उनका पहला पड़ाव पिथौरागढ़ मुख्यालय में रखा जाय जिससे तीर्थ यात्रियों को पिथौरागढ़ के बारे में जानकारी होगी व होटल व्यवसाय बढेगा । स्थानीय उत्पादों को बाजार मिलेगा तथा कई लोग रोजगार से जुड़ेंगे I अभी जितने भी निजी टूर संचालक है वह सीधे काठ गोदाम से धारचुला व गूंजी में तीर्थ यात्रियों का प्रवास कराते हैं जिससे एक साथ लम्बी यात्रा व अनुकूल मौसम न मिलने की वजह से बहुत से तीर्थ यात्री बीमार पड़ जाते है वह या आधे रास्ते से तो वापस आ जाते है या जान गंवा देते है इससे हमारे जनपद व हमारे तीर्थ स्थल की बदनामी होती है। काठगोदाम या टनकपुर के बाद पहला पडाव सभी तीर्थ यात्रियों का पिथौरागढ़ हो दूसरा धारचुला/गुंजी में हो ताकि उनकी यात्रा सुगम हो सके I जहां तक सम्भव हो कुमाऊ मंडल विकास निगम इस यात्रा के संचालन का काम उत्तराखंड के ही टूर संचालको को दे जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार मिल सके I आदि कैलाश व ॐ पर्वत यात्रा विदेशी मेहमानों के लिए भी ओपन किया जाय । पिथौरागढ़ जिले के बच्चे बहुत ही मेघावी हैं तथा प्रतियोगी परीक्षाओं में, खेल के क्षेत्र में बहुत अच्छा प्रदर्शन यहां के बच्चे देते हैं, वर्तमान में यह देखा जा रहा है कि नशे की लत यहां पैर पसार रही है, सरकार यहां पर एक पुनर्वास केंद्र/नशा उन्मूलन केन्द्र शीघ्र खोलने के निर्देश दे जिसका संचालन भूतपूर्व सैनिकों या सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों या किसी अच्छे समाजिक संगठन के हाथ में हो I पिथौरागढ़ जिला प्राकृतिक संशाधनो से भरपूर है यहां पर फिल्म उद्योग की अपार संभावना हैI जिले की कई प्रतिभायें फिल्म नगरी में फिल्म व थिएटर उद्योग से भी जुड़े है एक फिल्म सिटी पिथौरागढ़ जिले में स्थापित किये जाना चाहिए। साथ ही वर्षो से धूल खा रहा आकाशवाणी केंद्र का रिले यहां से शुरू किये जाए।

पिथौरागढ़ जिले में रासायनिक उर्वरक का प्रयोग नहीं के बराबर होता है, रासायनिक उर्बरक में शक्ति से प्रतिबंध लगाया जाय व पिथौरागढ़ जिले को ऑर्गनिक जिला घोषित किया जाय साथ ही यहां के ऑर्गनिक उत्पादों को राज्य सरकार जांच के उपरान्त प्रमाण पत्र भी जारी करे यदि सरकार जिले को ऑर्गनिक जिला घोषित कर दे तो हमारे स्थानीय उत्पादों को एक अच्छा बाजार मिलेगा तथा पर्यटकों की आवाजाही भी बड़ेगी I

Share32SendTweet20
Previous Post

SSP देहरादून के निर्देशों के क्रम में ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत सहसपुर पुलिस की चौपाल

Next Post

डा. प्रवीण कुमार ने थराली के चिकित्सकों को दिए आवश्यक निर्देश

Related Posts

अल्मोड़ा

150 टेट्रा पैक अवैध देसी शराब के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

March 13, 2026
5
उत्तराखंड

डोईवाल: तस्कर के कब्जे से 06.10 ग्राम अवैध स्मैक बरामद

March 13, 2026
8
उत्तराखंड

महंत इन्दिरेश अस्पताल में विश्व किडनी दिवस पर किडनी बचाने का लिया गया संकल्प

March 13, 2026
14
उत्तराखंड

डोईवाला: बकाया बिजली बिल पर 30 से अधिक उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे

March 13, 2026
10
उत्तराखंड

एसपी ग्रामीण जया बलोनी ने किया कोतवाली डोईवाला का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण

March 13, 2026
20
उत्तराखंड

घरेलू गैस की सुचारु आपूर्ति हेतु प्रशासन सतर्क

March 13, 2026
10

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67662 shares
    Share 27065 Tweet 16916
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45773 shares
    Share 18309 Tweet 11443
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38047 shares
    Share 15219 Tweet 9512
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37436 shares
    Share 14974 Tweet 9359
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37324 shares
    Share 14930 Tweet 9331

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

150 टेट्रा पैक अवैध देसी शराब के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

March 13, 2026

डोईवाल: तस्कर के कब्जे से 06.10 ग्राम अवैध स्मैक बरामद

March 13, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.