डोईवाला, (प्रियांशु सक्सेना)। रविवार को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटर कॉलेज कोटी अठूरवाला में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रभर से हिंदू समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में सहभागिता कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद भक्ति गीत तथा पारंपरिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। सम्मेलन को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने सनातन धर्म की मूल शिक्षाओं, महान परंपराओं प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में समाज को संगठित, जागरूक और संस्कारित रखने की आवश्यकता है। वक्ताओं ने युवाओं से अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहने और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने का आह्वान किया। कार्यक्रम का उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित कर सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक मूल्यों को सशक्त करना बताया गया। मौके पर विधायक बृजभूषण गैरोला, सभासद प्रदीप नेगी जेटली, सुभाष कृषाली, सुखदेव सिंह चौहान, गुड्डू मिश्रा, चंद्रभान पाल, गणेश उनियाल, हिमांशु राणा, नवीन जोशी, दिगंबर नेगी, विनीत मनवाल, अनिल कंडारी आदि उपस्थित रहे।












