डोईवाला, (प्रियांशु सक्सेना)। जौलीग्रांट स्थित नगर कांग्रेस कार्यालय में शुक्रवार को सुबह 10:30 बजे नगर अध्यक्ष करतार नेगी के नेतृत्व में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। सभा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। करतार नेगी ने कहा कि बापू ने सत्य, अहिंसा और सेवा को जीवन का मार्ग बनाया और उनका दर्शन आज भी राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कर्तव्य, अनुशासन और समाज के प्रति समर्पण का भाव बनाए रखने का आह्वान किया। श्रद्धांजलि सभा में जिला अध्यक्ष मोहित उनियाल, पूर्व जिला अध्यक्ष अश्वनी बहुगुणा, ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, मनोज नौटियाल, सागर मनवाल, शार्दूल नेगी, बालेन्दर सजवान, खेम सिंह, देवेन्द्र सजवान, भारत भूषण, शैलेन्द्र नेगी आदि उपस्थित रहे।












