हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली।अमर शहीदों की शहादत को याद करते हुए यहां तहसील कार्यालय में दो मिनट का मौन रखकर स्वतंत्रता के वीर सैनानियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। यहां तहसील कार्यालय में तहसीलदार अक्षय पंकज की अध्यक्षता में तहसील कार्यालय के प्रांगण में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने देश के स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हुए शहीद हुए स्वतंत्रता सेनानियों की शहादत को नमन करते हुए दो मिनट का मौन रखा इस मौके पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने देश की स्वतंत्रता,एकता एवं अखंडता को अक्षुण्ण रखने का संकल्प लिया।इस मौके पर सायरन बजा कर शोक सभा का आयोजन शुरू किया गया। इस मौके पर रजिस्टर कानूनगो अशोक नौटियाल,नायब नाजिर बलवीर लाल टम्टा,किशोर खाती,तिलका,आनंद लाल, प्रकाश गड़िया,देवाल के राजस्व निरीक्षक लक्ष्मी प्रसाद गैरोला, थराली के उपनिरीक्षक रोबट सिद्दकी,डीडीआरएफ के हरेंद्र सिंह,होमगार्ड के इंद्री राम सहित अन्य कर्मी मौजूद थे।












