• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हजारों महिलाओं ने उमंग व हर्षोल्ला के साथ संस्कृति कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

12/03/26
in उत्तराखंड
Reading Time: 1min read
14
SHARES
17
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter
https://uttarakhandsamachar.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

कमल बिष्ट/उत्तराखण्ड समाचार।

कोटद्वार। महिला दिवस के भव्य आयोजन पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी एवं प्रथम पूर्व महापौर कोटद्वार हेमलता नेगी के द्वारा संपन्न किया गया। इस दौरान समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली वीर नारियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री नेगी एवं पूर्व प्रथम महापौर ने कार्यक्रमों में शिरकत की।  सिम्बलचौर कण्वनगरी कोटद्वार स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के तत्वाधान में प्रथम एवं पूर्व महापौर हेमलता नेगी एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र सिंह नेगी द्वारा कोटद्वार कोटद्वार की उत्कृष्ट महिलाओं को जिन्होंने अपने विशिष्ट कार्यों के माध्यम से समाज में अपनी विशेष पहचान बनाई है, उन सभी महिलाओं को शॉल ओढ़ाकर कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर हजारों की संख्या में महिलाओं ने महिला दिवस पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर अपनी प्रतिभा का भी प्रदर्शन किया।   इस अवसर पर कोटद्वार की सीनियर सिटीजन एवं गढ़वाल मंडल की प्रथम महिला सशक्तिकरण की आवाज कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री श्रीमती सीता गुप्ता को भी पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने और पूर्व महापौर प्रथम महापौर श्रीमती हेमलता नेगी ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर 87वें बसंत में प्रवेश करने वाली सीता गुप्ता जो कोटद्वार में सीनियर सिटीजन हैं और इस उम्र में भी महिलाओं में कर्मठता एवं स्वालंबन बनाने हेतु दिशा निर्देश देते हुए जागरूक कर रही हैं। सीता गुप्ता ने अपने उद्बोधन में कहा कि, आज का दिन विश्व की महान वीर नारियों को संघर्ष व बलिदान के साथ आजादी एवं सम्मान के साथ जीने का संदेश दिया है, उन्होंने कहा कि हमें अपने इस महान दिन को याद करते हुए जीवन में संघर्ष से सफलता को प्राप्त करना है। श्रीमती सीता गुप्ता ने भारत सरकार से भी देश की आधी आबादी को लोकतांत्रिक व्यवस्था में हर क्षेत्र में बराबरी का अधिकार दिए जाने हेतु मांग करते हुए कहा कि, देश की पार्लियामेंट और राज्य की विधानसभाओं में भी आधी संख्या है, महिलाओं को बराबरी का हक मिलना चाहिए, जब तक देश की आधी आबादी को शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार और हर क्षेत्र में बराबरी का अधिकार नहीं मिलेगा, तब तक देश का समग्र विकास होना संभव नहीं है। इस अवसर पर पूर्वमंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने विशाल महिला समूह को संबोधित करते हुए कहा कि, उन्होंने हमेशा मातृशक्ति के सम्मान के लिए अपने जीवन में काम किया है। जब वह सरकार में रहे तो उन्होंने और बेहतर रूप से महिलाओं के मान सम्मान, उनके अधिकार तथा उनकी समस्याओं के समाधान हेतु कार्य किया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2002 से 2007 के बीच जब पेयजल मंत्री कोटद्वार की महान जनता के सहयोग से बने तो, उन्होंने जो महिलाएं दूर से कठिनाई से पानी लाती थी इस बड़ी समस्या के निजात दिलाने हेतु जगह-जगह ट्यूबवेल हैंडपंप लगवाकर पेयजल की समस्या का समाधान कराया है। राज्य के सभी क्षेत्रों में पेयजल की समस्या को काफी हद तक दूर करने का प्रयास किया गया। इसी कड़ी में फिर एक बार कोटद्वार की महान जनता ने उन्हें कोटद्वार से अपना मत देकर विधानसभा में भेजा और स्वास्थ्य मंत्री बने तो उन्होंने महिला सशक्तिकरण, उनके बेहतर स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देते हुए जगह-जगह पीएचसी और हॉस्पिटलों में महिला चिकित्सक व महिला स्वास्थ्य कर्मी की भारी कमी, जो उत्तराखंड जैसे दूरस्थ क्षेत्र में सदियों से स्वास्थ्य संबंधी बहुत ही खामियां थी उनको दूर करने का प्रयास किया है। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि उनके जीवन के आखिरी क्षण तक महिला सम्मान और समाज की सेवा करने का जो संकल्प है वह इसी तरह हमेशा बरकरार रहेगा।  कार्यक्रम का सफल संचालन कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री, पूर्व ब्लाक प्रमुख गीता नेगी ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस भव्य कार्यक्रम में कई सीनियर सिटीजन मातृशक्ति को सम्मानित भी किया गया। आकृति प्राणी सेवा संस्थान की सुषमा जखमोला ने बताया कि मैने मूक, असहाय आवारा पशुओं की सेवा में अपना जीवन लगा दिया, उन्होंने कहा कि आश्रम के सभी पशुओं की नज़र उन्हीं पर टिकी रहती है, उनसे उन्हें बहुत प्यार की अनुभूति मिलती है। सभी मेरे परिवार का हिस्सा हैं। शुरुआत में डर लगता था अब वे पहचान जाते हैं, जिससे अपार आनंद मिलता है। सुषमा जखमोला ने कहा कि इस सम्मान से गौरवान्वित महसूस कर रही हूं कि मुझे इसके लिए चुना गया। सभी बहने बधाई की पात्र हैं।  इस कार्यक्रम में महिलाओं ने अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी, विभिन्न क्षेत्रों में भी बालिकाएं ने अपना परचम लहरा रही है, जिन्होंने अपनी युद्ध कला ताइक्वांडो सहित विभिन्न क्षेत्रों में आत्मरक्षा के गुरु सीखकर अपना परचम लहराया है। उन्होंने भी इस कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।    इस भव्य कार्यक्रम में जहां हजारों महिलाओं ने शिरकत की, वहीं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के स्वयंसेवकों ने सेवा दल एवं पार्टी के पदाधिकारियों ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में पूरजोर कोशिश करते हुए इस महान दिवस पर महिलाओं को भोजन व्यवस्था से लेकर उन्हें उपहार भी प्रदान किए गए। इस भव्य कार्यक्रम को सफल बनाने में कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीन रावत, कांग्रेस वरिष्ठ पदाधिकारी साबर सिंह नेगी, प्रमोद रावत, देवेन्द्र नेगी, विजय माहेश्वरी, गीता सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।

Share6SendTweet4
Previous Post

जिलाधिकारी के निर्देशन पर तहसील प्रशासन द्वारा लगातार छापेमारी अभियान जारी

Related Posts

उत्तराखंड

जिलाधिकारी के निर्देशन पर तहसील प्रशासन द्वारा लगातार छापेमारी अभियान जारी

March 11, 2026
6
उत्तराखंड

जिलाधिकारी के निर्देशन पर तहसील प्रशासन द्वारा लगातार छापेमारी अभियान जारी

March 11, 2026
5
उत्तराखंड

विश्व प्लंबर दिवस पर जल संरक्षण का दिया संदेश

March 11, 2026
5
उत्तराखंड

विधानसभा अध्यक्ष ने सुबेर सोसाइटी के 09 बच्चों को विधानसभा की कार्यवाही दिखाने का अवसर प्रदान किया

March 11, 2026
14
उत्तराखंड

सुन्दर लाल जोशी कर्म श्री अवार्ड एवं ऑनरेरी डॉक्टरेट सम्मान से हुए सम्मानित

March 11, 2026
17
उत्तराखंड

न्याय पंचायत कुंडी के पाली में बहुउद्देश्यीय शिविर आयोजित, 69 शिकायतें दर्ज, 28 का मौके पर निस्तारण

March 11, 2026
5

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67662 shares
    Share 27065 Tweet 16916
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45773 shares
    Share 18309 Tweet 11443
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38047 shares
    Share 15219 Tweet 9512
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37436 shares
    Share 14974 Tweet 9359
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37324 shares
    Share 14930 Tweet 9331

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हजारों महिलाओं ने उमंग व हर्षोल्ला के साथ संस्कृति कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

March 12, 2026

जिलाधिकारी के निर्देशन पर तहसील प्रशासन द्वारा लगातार छापेमारी अभियान जारी

March 11, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.