डोईवाला, (प्रियांशु सक्सेना)। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में एसडीआरएफ वाहिनी मुख्यालय, जौलीग्रांट में निःशुल्क मेगा हेल्थ चेक-अप कैंप का आयोजन किया गया। बृहस्पतिवार को सेनानायक अर्पण यदुवंशी के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में कुल 180 लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सकीय परामर्श का लाभ उठाया।
शिविर के दौरान आगंतुकों के लिए शुगर, यूरिक एसिड एवं कोलेस्ट्रॉल की निःशुल्क जांच की गई। इसके अलावा अन्य स्वास्थ्य जांच रियायती दरों पर उपलब्ध कराई गईं। इस दौरान विशेष रूप से महिलाओं एवं पुलिस कर्मियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराने के लिए प्रेरित किया गया। शिविर का उद्देश्य आमजन और पुलिस कर्मियों को सुलभ, किफायती एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना तथा समाज में स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देना रहा। इस अवसर पर उपसेनानायक शुभांक रतूड़ी, शान्तनु पाराशर, सहायक सेनानायक सुशील रावत, इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार रावत, डॉ. समर्थ गुप्ता, डॉ. सत्या सागर और जयपाल राणा आदि रहे।












