कमल बिष्ट/उत्तराखण्ड समाचार।
कोटद्वार। राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी कोटद्वार में राष्ट्रीय स्वयंसेवा योजना व एंट्री ड्रग सेल के संयुक्त तत्वाधान में भाषण प्रतियोगिता एवं माता-पिता विहीन छात्र व छात्राओं की आर्थिक मदद हेतु कार्यक्रम का आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डू समथिंग सोसाइटी के संस्थापक, संरक्षक एवं प्रमुख समाजसेवी प्रकाश चन्द कोठारी रहे, विशिष्ट अतिथि भारत नामदेव भरत महोत्सव के संयोजक तथा अनामिका वेडिंग प्वाइंट के स्वामी दीपक कुकरेती, रिपुदमन सिंह बिष्ट महा सचिव वरिष्ठ नागरिक मंच, मनमोहन काला भूतपूर्व सैनिक, राम भरोसे कंडवाल भूतपूर्व सैनिक, मयंक प्रकाश कोठारी ‘भारतीय’, अध्यक्ष डू समथिंग सोसाइटी विपिन जदली सचिव डू समथिंग सोसाइटी, संदीप बिष्ट मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय सेवा योजना के लक्ष्य गीत के साथ हुआ। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर हरिश्चंद्र तथा वरिष्ठ प्राध्यापक प्रोफेसर विमल कुकरेती ने अतिथियों को पौधे भेंट किए। राष्ट्रीय स्वयंसेवा योजना के छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत की सुंदर प्रस्तुति प्रस्तुत दी, इसके पश्चात ‘शिक्षा ही नहीं संस्कार भी चाहिए, नशा मुक्ति उत्तराखंड चाहिए’ विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बी.एस.सी. प्रथम वर्ष की छात्रा कुमकुम भारद्वाज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बी.ए. द्वितीय वर्ष की छात्रा अंशिका द्वितीय स्थान पर तथा बी.एस.सी. द्वितीय वर्ष की छात्रा तनीषा तृतीय स्थान पर रही। इन सभी छात्राओं को डू समथिंग सोसाइटी द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सभी स्वयंसेवियों ने हिंद देश के निवासी सभी जन एक हैं, समूह गीत की सुंदर प्रस्तुति प्रस्तुत की।
डू समथिंग सोसाइटी द्वारा महाविद्यालय के माता-पिता विहीन 3 छात्राओं को आर्थिक सहायता धनराशि चेक द्वारा वितरित की। डू समथिंग सोसाइटी हर वर्ष माता-पिता विहीन छात्र-छात्राओं की आर्थिक मदद करती आ रही है।महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर हरिश्चंद्र ने अपने वक्तव्य में डू समथिंग सोसाइटी द्वारा समाज के लिए किये जा रहे अनुकरणीय सेवा कार्यों की सराहना की तथा छात्र-छात्राओं को अनुशासित रहते हुए नशे से दूर रहने की अपील की। मुख्य अतिथि प्रकाश चन्द कोठारी ने सभी छात्र छात्राओं को संस्कार युक्त तथा नशा मुक्त रहने का संदेश दिया और साथ ही भारतीय नव वर्ष जो कि 19 मार्च से प्रारंभ हो रहा है उसको धूमधाम से मनाने की अपील की। कार्यक्रम में दीपक कुकरेती, मनमोहन काला, राम भरोसे कंडवाल ने अपने व्याख्यान द्वारा छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने के लिए कहा। राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ० गीता रावत शाह ने सभी अतिथियों, कर्मचारियों तथा छात्र छात्राओं का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का समापन नशा मुक्ति नारे तथा राष्ट्रगान के साथ किया गया। कार्यक्रम का संचालन वाणिज्य संकाय के प्राध्यापक डॉ० अनुराग शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रोफेसर विमल कुकरेती, डॉ० गीता रावत शाह, डॉ० दिवाकर बौद्ध, डॉ० अनुराग शर्मा, डॉ० उषा सिंह, श्रीमति गीता, डॉ० अंजु थपलियाल, डॉ० दीप्ति मैठाणी, डॉ० दीपाली रतूड़ी, डॉ० आंचल रावत, आकांक्षा बिष्ट, भरत सिंह रावत, सुशील पटवाल, जयदीप नेगी, आशुतोष रावत, रविन्द्र गुसाईं, सुमन नेगी, सनी नेगी, पवन कुमार, रोहन वेद, संजय कंडारी, श्रीमति रानी सहित समस्त छात्र छात्राएं मौजूद रहे।












