डोईवाला, (प्रियांशु सक्सेना)। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप राणा ने बताया कि पुलिस ने 150 टेट्रा पैक अवैध देसी शराब के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि गत बुधवार को लालतप्पड़ चौकी क्षेत्र अंतर्गत फनवैली के पास चैकिंग के दौरान पुलिस ने अभियुक्ता सपना निवासी कृष्णा नगर कॉलोनी आईडीपीएल, थाना ऋषिकेश से 150 टेट्रा पैक माल्टा देसी शराब बरामद होने पर गिरफ्तार किया है। कोतवाल ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ बरामदगी अवैध शराब होने पर थाना डोईवाला पर आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि अभियुक्ता शराब तस्करी करने की आदी है तथा जनपद के विभिन्न थानों मे इसके विरूद्ध आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत 40 से अधिक मामले दर्ज है।











