हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली। विकासखण्ड थराली के अंतर्गत बूंगा गांव में जंगल में घास लेने को गई एक महिला पर भालू ने हमला कर लहूलुहान कर बुरी तरह से घायल कर दिया घायल महिला को इलाज के लिए 108 सेवा की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली लाया गया।जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों की टीम ने महिला की गम्भीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। घायल महिला को कुलसारी स्थिति हेलीपेड़ से इयर एंबुलेंस की मदद से हायर सेंटर भेजा गया हैं।
मिली जानकारी के अनुसार घायल महिला गोविंदी देवी उर्फ गोल्डी देवी जिसकी ससूराल हरमनी तल्ली बताया जा रहा है, महिला अपने मायके बूंगा आयी हुईं थी मायके वालों की मदद के लिए वह बुधवार को जहां घास लाने के लिए जंगल गयी महिला पर भालू ने अचानक उस पर हमला कर दिया और उसे बुरी तरह से घायल कर दिया जिस ग्रामीण 108 आपातकालीन सेवा के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली लाया जहां पर चिकित्सकों ने घायल महिला का उपचार किया किन्तु घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने घायल को हायर सेंटर रेफर किया गया।जिसके बाद थराली के विधायक भूपाल राम टम्टा एवं जिला प्रशासन के सहयोग से घायल को एयरलिफ्ट कर हायर सेंटर भेजा गया। दूसरी ओर वन विभाग के अधिकारियों ने भी घायल महिला का हालचाल जाना और तात्कालिक सहायता के तौर पर घायल महिला को तीस हजार रुपये की धनराशि दी , सूना वार्ड के जिला पंचायत सदस्य हरीश सोलियाल ने वन विभाग से घायल को हर संभव मदद के साथ ही बूंगा सहित आसपास के गांव में भालू के आंतक से ग्रामीणों को निजात दिलाने की मांग की हैं।












