डोईवाला, (प्रियांशु सक्सेना)। रचनात्मकता, संस्कृति और युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कार्य कर रहे साईं सृजन पटल ने मिस फेमिना मिस उत्तराखंड-2026 के ग्रैंड फिनाले में मिस टैलेंटेड का खिताब जीतने वाली वैष्णवी लोहनी को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। संस्थापक डॉ. केएल तलवाड़ ने कहा कि प्रतिभाशाली युवा न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे उत्तराखंड के लिए गर्व का विषय होते हैं। उन्होंने कहा कि यह सम्मान इस बात का प्रतीक है कि यदि समर्पण और मेहनत सच्ची हो, तो सफलता अवश्य मिलती है। इस अवसर पर अंकित तिवारी, नीलम तलवाड़, अक्षत, स्मृति डोभाल, अर्चना लोहनी आदि उपस्थित रहे।












