हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली। विकास खंड देवाल के अंतर्गत मुन्दोली राइडर्स क्लब ने अब नंदानगर विकास खंड में भी बाल प्रतिभाओं को निखारने का बीड़ा उठा लिया हैं।इसके तहत नंदानगर के अंतिम गांवों में सुमार कनोल गांव में एक प्रतिभाओं की खोज बैठक का आयोजन किया गया। मन्दोली राइडर्स क्लब के संस्थापक पूर्व सैनिक एवं कई अल्ट्रा ट्रेल रनिंग में प्रतिभाग कर चुके और कई खिताब अपने नाम कर चुके कलम सिंह बिष्ट के नेतृत्व में एक दल ने कनोल गांव में एक बैठक का आयोजन किया जिस बिष्ट ने बताया के राज्य के दुरस्थ गांव में कई तरह की प्रतिभाएं छुपी हुई हैं किंतु उन्हें उचित मंच एवं मार्गदर्शन के वें प्रतिभाएं दम तोड़ देती हैं। उन्होंने कहा कि एसी ही छुपी प्रतिभाओं को उचित मंच, मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण के उद्देश्य से ही मन्दोली राइडर्स क्लब की स्थापना की गई हैं जिस में उसने काफी हद तक सफल भी हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि कनोल एवं आसपास के गांव की प्रतिभाओं को खोजने का क्लब प्रयास करेगा।इस मौके पर इस मौके पर गांव की प्रधान पूजा देवी सहित गांव के हिम्मत सिंह, धीरज सिंह, कलम सिंह, विमला देवी, कमला देवी, अनीता देवी, देव सिंह, बलवंत सिंह, प्रदीप सिंह, हीरा सिंह नेगी, गब्बर सिंह, हीरा सिंह बिष्ट, धीरज सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने क्लब के सदस्यों का स्वागत करते हुए उनके प्रयासों की सराहना की।












