हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली। थाना पुलिस थराली ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आलम सिंह फर्स्वाण राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी के छात्र-छात्राओं को उत्तराखंड पुलिस ऐप व गौरा शक्ति ऐप की विस्तृत जानकारी दी। राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी-थराली में आईक्यूएसी इकाई द्वारा आयोजित कार्यक्रम में थाना थराली से एएसआई लक्षण सिंह, शाहीन आरा, मधु व दीपक सिंह नेगी की टीम ने महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा से संबंधित उत्तराखंड पुलिस ऐप और गौरा शक्ति ऐप के विषय में विस्तार से जानकारी दी।
टीम ने छात्र-छात्राओं एवं महाविद्यालय के स्टाफ को उनके मोबाइल में इस एप्लिकेशन को डाउनलोड करवाया। इस विषय पर यूट्यूब वीडियो दिखाने के बाद एएसआई लक्षण सिंह व शाहीन आरा ने कहा कि गौरा शक्ति ऐप उत्तराखंड पुलिस द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के लिए विकसित विशेष मोबाइल एप्लिकेशन है,इस एप पर समस्या एवं शिकायतें डाउनलोड करने पर पुलिस तत्काल सहायता के लिए पहुंच जाती हैं, शिकायत ऑनलाइन दर्ज होती हैं, वही इस एप पर महिला सुरक्षा से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने की सुविधा है। इस मौके पर कालेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ. प्रतिभा आर्य ने महिला सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी देने के लिए कालेज पहुंची थराली थाना पुलिस का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया।इस कार्यक्रम का संचालन हिंदी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. खेमकरण ने किया। इस अवसर पर डॉ. शंकर राम, डॉ. पुष्पा रानी, डॉ. नीतू पाण्डे, रजनी नेगी, डॉ. सुधा राना, अनुज कुमार, मनोज कुमार, सुनील कुमार, मोहित उप्रेती, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. जमशेद अंसारी, योगाचार्य कुशलानंद सती, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी थान सिंह, गुड्डू सिंह, छात्र संघ सचिव मानसी, एनएसएस के जयकृत, सुमित कुमार, प्रदीप कुमार, बालकिशोर, सपना, लक्ष्मी रतूड़ी, प्रतिभा, प्राची, तनुजा जोशी, हिमांशी और मनमोहन सिंह आदि ने पुलिस टीम से आवश्यक जानकारियां प्राप्त की।












