हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की चमोली शाखा ने विकास खंड देवाल के खंड विकास अधिकारी पर अपने अधीनस्थ दो अभियंताओं का स्पष्टीकरण तलब किए जाने पर महासंघ की चमोली शाखा ने ब्लाक कार्यालय में जमकर नारेबाजी करते हुए हंगामा किया और कार्यालय पर ही धरना शुरू कर दिया। खंड विकास अधिकारी देवाल के द्वारा महासंघ को लिखित में स्पष्टीकरण वापस लेने की बात लिखने पर जारी धरना समाप्त किया। इस दौरान हड़ताली अभियंताओं ने बीडीओ देवाल एवं राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
दरसअल उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के हड़ताल के आह्वान के चलते विकास खंड देवाल में तैनात ग्रामीण निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता अंकित सिलोड़ी एवं लघु सिंचाई विभाग के कनिष्ठ अभियंता मुकुल कुमार भी हड़ताल पर चले गए थे।जिस पर देवाल के खंड विकास अधिकारी जगदीश चन्द्र बैरवाण ने दोनों अभियंताओं को 24 मार्च को स्पष्टीकरण पत्र जारी कर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए थे। जिस पर हड़ताली इंजिनियर महासंघ की जिला इकाई, शाखा इकाई व खंड शाखा इकाई ने रोष व्यक्त करते हुए बीडीओ देवाल को 25 मार्च को एक लिखा था। जिस के माध्यम से स्पष्टीकरण को तत्काल वापस लेने की मांग की थी।
किन्तु बीडीओं देवाल ने अड़ियल रूख अपनाते हुए जारी स्पष्टीकरण पत्र को गुरुवार तक वापस नही लिया। जिससे महासंघ में नाराजगी बढ़ने लगी थी ,गुरुवार को प्रातः 11 बजें संघ के चमोली जिलाध्यक्ष अमित घिड़ियाल, जिला सचिव अंकित बिष्ट, कर्णप्रयाग शाखा के सचिव विपिन नौटियाल एवं थराली खंड के अध्यक्ष डीएस बधाणी के नेतृत्व में थराली,देवाल, नारायणबगड़, कर्णप्रयाग, गोपेश्वर सहित जिले के अन्य विकास खंडों से 60 से अधिक हड़ताली कनिष्ठ अभियंता विकास खंड मुख्यालय देवाल पहुंचे। यहां पर अभियंता जोरदार नारेबाजी करते हुए विकास खंड कार्यालय पहुंचे जहां पर उन्होंने खंड विकास अधिकारी एवं सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए वही पर धरना शुरू कर दिया। इस दौरान वक्ताओं ने दो अभियंताओं से स्पष्टीकरण मांगे जाने को गलत बताते हुए इसे तत्काल वापस लेने की खंड विकास अधिकारी से मांग की। वक्ताओं ने 16 दिनों से हड़ताल जारी रहने के बावजूद भी सरकार के द्वारा सकारात्मक कदम नही उठाएं जाने पर भी रोष व्यक्त किया। अभियंताओं के विकास खंड कार्यालय में काफी देर तक धरने पर बैठे रहे अभियंताओं के आक्रोश को देखते हुए थक-हार कर बीडीओं देवाल को हड़ताली अभियंताओं के एक प्रतिनिधियों को अपने कार्यालय में वार्ता के लिए बुलाया और उनसे वार्ता की। गहमागहमी के बीच अंत में बीडीओ जगदीश चन्द्र बैरवाण ने दोनों अभियंताओं को जारी स्पष्टीकरण वापस लेने की लिखित में दिया। इसके बाद महासंघ की चमोली शाखा ने ब्लाक कार्यालय में जारी धरना वापस ले लिया। इस मौके पर कनिष्ठ अभियंता संतोष नेगी,प्रेम जोशी,आशीष डोभाल,आशीष रावत,मुकुल कम्बोज,अंकित सिलोड़ी, मनीष रावत,दीक्षा चौहान, विकास राणा , शुभम् प्रजापति,संदीप कुमार, अक्षय कुमार, रोबिन ,सुनीता सहित 60 के अधिक कनिष्ठ अभियंता मौजूद रहे।












