डोईवाला। केंद्र सरकार की मजदूर एवं किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ ट्रेड यूनियनों द्वारा आहूत अखिल भारतीय आम हड़ताल को अखिल भारतीय किसान सभा ने अपना समर्थन दिया। बृहस्पतिवार को किसान सभा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता की। हड़ताल के समर्थन में डोईवाला क्षेत्र से जिला अध्यक्ष दलजीत सिंह, मंडल अध्यक्ष बलवीर सिंह, सचिव याकूब अली, जसवीर सिंह, मलकीत सिंह, प्रेम सिंह पाल, हरबंश सिंह आदि उपस्थित रहे।












