डोईवाला, (प्रियांशु सक्सेना)। एक मदद ब्लड ग्रुप समिति एवं परवादून बार एसोसिएशन, डोईवाला के संयुक्त तत्वावधान में बार एसोसिएशन प्रांगण में पुलवामा हमले में शहीद हुए वीर सैनिकों की स्मृति में रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में कुल 26 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। जिसे हिमालयन ब्लड बैंक भेजा गया। समिति के अध्यक्ष साकिर हुसैन एवं परवादून बार एसोसिएशन के सचिव मनोहर सिंह सैनी ने कहा कि प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को जीवन में कम से कम एक बार अवश्य रक्तदान करना चाहिए। उन्होंने बताया कि युवाओं को रक्तदान के प्रति जागरूक और प्रेरित करने के उद्देश्य से इस शिविर का आयोजन किया गया है। उन्होंने आमजन से अपील की कि मानवता की सेवा हेतु अधिक से अधिक लोग आगे आकर रक्तदान करें। रक्तदाताओं को ब्लड बैंक की ओर से प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए। शिविर में संदीप जोशी, साहिल अली, मोहम्मद आसिफ, फरहान मलिक, मनीष सिद्धू, मनीष कुमार, अरुण टम्टा, ईश्वर सैनी आदि उपस्थित रहे।












