लक्ष्मण नेगी/उत्तराखंड समाचार। कालिंका मैदयुल धार देवी रथ यात्रा में आज आयोजित हुआ मां कालिंका देवी भत्ता ज्योतिर्मठ चमोली कल्प क्षेत्र उरगम घाटी में भगवती कालिंका मैदयुल धार देवी रथ यात्रा कार्यक्रम में आज कालिंका भत्ता दिया गया। कालिंका मैदयुल धार देवी को पंच लोगों के द्वारा कालिंका भत्ता दिया गया भगवती को विशेष भोग दिया गया एक तरफ से कहें तो उन्होंने भगवती को विदाई दे दी। इस कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे। बालिंका मंदिर भरकी में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में घोडित नृत्य एवं मुखोट नृत्य का आयोजन किया गया। विभिन्न क्षेत्रों से लोग बड़ी संख्या में इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भूमियाल देवता पस्वा लक्ष्मण सिंह नेगी रणजीत सिंह चौहान दाणी पस्वा, कालिंका मैदयूल धार देवी के पस्वा कातकी देवी, आरती देवी, वैष्णो देवी के प्रतिनिधि पार्वती देवी मुडवावीर के प्रतिनिधि देवेंद्र सिंह चौहान पुजारी कालिंका गुड़बीर सिंह चौहान, नंदा देवी सुनील देवी की प्रतिनिधि बलवीर सिंह चौहान, अनिरुद्ध पंवार मेला समिति के प्रतिनिधि अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह , सचिव रघुवीर सिंह चौहान पंडित प्रशांत सेमवाल, अतुल डिमरी अशोक चौहान, महेंद्र रावत, प्रदीप पंवार, अरविंद सिंह फर्स्वाण प्रताप पंवार, दर्शन सिंह सुभाष रावत जागर गायन करने वालों में लक्ष्मण सिंह रघुवीर सिंह , ग्राम प्रधान चंद्र मोहन सिंह भरकी, , पूर्व प्रधान मंजू देवी दुलव सिंह रावत पूर्व प्रधान, पूर्व , देवेंद्र सिंह पंवार, रामचंद्र सिंह कंडवाल रामचंद्र सिंह , राजेंद्र सिंह चंदन सिंह घंटा कर्ण के प्रतिनिधि उरगम महावीर सिंह राणा, कुंवर सिंह, पूरन सिंह , भारत सिंह कुमार, राकेश भंडारी, शहीद कई लोग उपस्थित रहे।












