हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली। विकासखंड देवाल की पहली बीडीसी बैठक में लोनिवि थराली के अधिशासी अभियंता के नही आने पर सदस्यों ने सभागार में ही धरना देते हुए नारेबाजी की, बैठक में लोनिवि के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित होने के बाद ही सदस्यों ने धरना समाप्त किया। इस बैठक में अन्य विभागों पर भी विस्तृत चर्चा की गई। देवाल के ब्लॉक प्रमुख तेजपाल रावत की अध्यक्षता में आयोजित पहली बैठक में लोनिवि पर चर्चा करते हुए सदस्य उमेश मिश्रा ने लोनिवि थराली के अधिशासी अभियंता के जानबूझ कर बैठक में नही आने पर रोष व्यक्त करते हुए सदन में ही धरने में बैठ गयें।
प्रधान संघ अध्यक्ष खिलाप बिष्ट, सदस्य नरेंद्र बिष्ट,प्रेम सिंह परिहार, मोहन सिंह बिष्ट आदि भी धरने पर बैठ कर नारेबाजी करने लगे।कई देर तक प्रमुख एवं बैठक में मौजूद मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी सदस्यों को समझाते रहे अंत में प्रमुख के द्वारा लोनिवि के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास करने एवं सीडीओं के द्वारा लोनिवि के सहायक अभियंता,अवर अभियंताओं को बैठक से बहार करने के बाद ही सदस्यों ने धरना समाप्त किया। इसके आयोजित बैठक में पीएमजीएसवाई के खेता -तोरती, हाट कल्याणी-बेराधार,बोरागाड़-चौड़, लोहाजंग-बांक,सवाड़ आदि सड़कों का मुद्दा उठाया गया जिसका एई धर्मेंद्र भंडारी ने उत्तर दिया।इस मौके पर ब्रिज एवं रूफ के द्वारा देवाल क्षेत्र में बनाएं गए मोटर पुलों के दोनों ओर की अप्रोच सड़क नही बनाने पर रोष व्यक्त किया जिस पर सीडीओ ने विभागीय अधिकारियों को डीपीआर दिखाने एवं अप्रोच सड़कों को बनाने के निर्देश देते हुए एफआईआर दर्ज करने की चेतावनी दी।इस मौके पर सदस्य सुनीता देवी, रमेश गड़िया,रूप सिंह कुंवर, यशंवत गड़िया आदि ने एनपीसीसी की देवसारी सड़क,मानमती-उदेयपुर,मौपाटा सड़क का मामला उठाते हुए इन सड़कों की दुर्दशा पर प्रश्न उठाया।इस मौके पर उमेश मिश्रा ने अटठू, कविता मिश्रा ने देवाल, सुनिता तिवारी ने सरकोट, रमेश गड़िया ने हरमन,चोटिंग,सौरीगाड़,झलिया गांव की पेयजल रूप सिंह कुंवर ने बजेई सौलर पंपिंग पेयजल योजना, मोहन बिष्ट ने मेलमिंड़ा,घेस,पिनाऊ आदि गांवों की जल जीवन मिशन की पेयजल योजनाओं की शिकायत की जिस पर प्रमुख ने एक कमेटी के गठन की बात कही।इस मौके पर जल निगम के ईई अरूण कुमार,जल संस्थान के मुकेश कुमार ने जानकारी दी। बैठक में प्रेम परिहार,आलम राम, चमोली देवी,नंदूली बिष्ट आदि ने विद्युत समस्या उठाई,जिस पर विद्युत ऊर्जा निगम के सहायक अभियंता अतुल कुमार ने सदस्यों की शिकायतों का जबाब दिया। कविता मिश्रा ने देवाल स्वास्थ्य केंद्र का उच्चीकरण किए जाने, ब्लाक में पर्याप्त एनएमओ की तैनाती किए जाने सहित स्वास्थ्य से संबंधित अन्य समस्याएं उठाईं गई। बैठक में सिंचाई विभाग पर चर्चा करते हुए हरेंद्र कोटेड़ी,प्रदीप दानू,कमल गड़िया आदि ने सेलखोला,लौसरी,लिंगड़ी,बलाण,रैन आदि में भूस्खलन की समस्याएं ल चौड़ में सिंचाई नहर नही बनाने की बात उठाई गई जिस पर सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता प्रशांत श्रीवास्तव ने सदस्यों के प्रश्नों का जबाब दिया।इस मौके पर सदस्य उर्वी दत्त जोशी ने शिक्षा विभाग पर चर्चा की। सदस्य जानकी देवी ने डिग्री कालेज तलौर में नव निर्मित भवन की छत टपकने, अध्यापकों के अपने कार्य क्षेत्र से 15 से 30 किमी तक दूर रहने की शिकायत की,इस मौके पर तमाम अन्य विभागों पर चर्चा की गई हैं। इस बैठक में जेष्ठ प्रमुख दीपक गड़िया, कनिष्ठ प्रमुख पिंकी देवी, जिला पंचायत सदस्य बलवीर राम,डीडीओ केके पंत,बीडीओ जयदीप बैरवाण, कृषि अधिकारी अश्वनी गौतम,बीईओ जगदीश सेमवाल, विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र बिष्ट आदि ने समस्याएं सुनी। बैठक में ग्वालदम-नंदकेशरी -देवाल-वांण-तपोवन मोटर सड़क को लोनिवि से हटा कर बीआरओ को दिए जाने की मांग की, इस बैठक में श्री नंदा देवी राजजात के आयोजन का मामला भी उठाया इस मौके पर सदन में मौजूद विधायक भूपाल राम टम्टा ने कहा कि सड़क को बीआरओ को सौंपने के संबंध में आवश्यक कार्रवाई किए जाने की बात कही, इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राजजात यात्रा 2026 अथवा 2027 में होगी इसका निर्णय कुरूड़ एवं नौटी के आयोजकों को लेना हैं। बताया कि राजजात के तहत विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए अब तक सरकार ने डेढ़ सौ करोड़ रूपए जारी किए गए हैं और निर्माण कार्य लगातार जारी रहेंगे।












