डोईवाला, (प्रियांशु सक्सेना)। भारतीय डाक विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में लक्ष्य प्राप्ति के उद्देश्य से महा मेले का आयोजन किया गया। शुक्रवार को डोईवाला ब्लॉक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तराखंड परिमंडल की चीफ पोस्टमास्टर जनरल शशि शालिनी कुजूर ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया तथा नए व्यवसाय में बढ़ोतरी के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रवर अधीक्षक डाकघर, देहरादून मंडल सचिन चौबे ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि डाकघर की विभिन्न बचत योजनाओं एवं अन्य सेवाओं की जानकारी स्थानीय जनता तक अधिक से अधिक पहुंचाई जाए, ताकि लोग इनका लाभ उठा सकें। डाकघरों में उपलब्ध सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पोस्टमैन स्टाफ को भी आवश्यक निर्देश दिए गए। कार्यक्रम में सहायक निदेशक राजीव कुमार, सहायक डाक अधीक्षक दिनेश तोमर, कार्यालय अधीक्षक रोहित कुमार, डोईवाला पोस्टमास्टर कृष्ण गोपाल आदि उपस्थित रहे।












