हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली/देवाल। थराली -देवाल-मुंदोली-वांण राजमार्ग के किलोमीटर 28 हरनी,बगड़ीगाड़ में 3 वर्ष पूर्व क्षतिग्रस्त मोटर सड़क पर बरसात पूर्व दिवाल का र्निर्माण करने की मांग को लेकर मंदोली क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों एवं जनता ने जिलाधिकारी को एक ज्ञापन भेजा हैं।
जिसमें तत्काल दिवाल निर्माण नही किए जाने पर जन आंदोलन की चेतावनी दी गई हैं। जिलाधिकारी को भेजें ज्ञापन में कहा गया है कि तीन वर्ष पूर्व बगड़ीगाड़ में मोटर सड़क टूट कर क्षतिग्रस्त हो गया था। पिछले तीन वर्षों से बरसात में लगातार कई-कई दिनों तक इस स्थान पर सड़क अवरूद्ध पड़ी रहती हैं जिस कारण इस क्षेत्र के 12 से अधिक गांवों के ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। बताया कि यही सड़क श्री नंदादेवी राजजात यात्रा का एकमात्र मार्ग होने के साथ ही लाटूधाम वांण जाने,के अलावा प्रसिद्ध पर्यटक स्थल भैकलताल, ब्रहमताल, झलताल आदि प्रमुख स्थानों को जानें के लिए यही एकमात्र सड़क हैं। सड़क के अवरूद्ध होने के इसका सीधा असर पर्यटन व्यवसाय पर भी पड़ रहा हैं। ज्ञापन के माध्यम से लोगों ने इस बरसात से पूर्व क्षतिग्रस्त सड़क पर दिवालों का निर्माण कार्य किए जाने की मांग करते हुए चेतावनी दी हैं कि तत्काल निर्माण कार्य शुरू नही होने पर मजबूरन क्षेत्रीय जनता को जनांदोलन का रास्ता चुनना होगा। ज्ञापन में हरनी की ग्राम प्रधान रीता पांडे,सुय्या की पुष्पा देवी,धूराधारकोट लग्गा सुय्या के वीर सिंह,बानुडी की आनंदी देवी,वांण की नंदुली देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य ल्वाणी-हरनी की पारी देवी,वांण की हेमा देवी,बांक की लक्ष्मी देवी,सुय्या की पुष्पा देवी,हरनी के पूर्व प्रधान गंगा सिंह सुयाल, ल्वाणी के मान सिंह बिष्ट,लोहाजंग व्यापार संघ अध्यक्ष प्रदुम्न सिंह पुजारी, पूर्व विधायक स्व. शेर सिंह दानू मेला समिति अध्यक्ष इंद्र सिंह राणाआदि के हस्ताक्षर हैं।












