डोईवाला। सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज, डोईवाला में फेयरवेल समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि अनुशासन, आत्मविश्वास और नियमित अभ्यास ही सफलता की कुंजी हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षा के समय खानपान पर विशेष ध्यान देना अत्यंत आवश्यक है। समय सीमित होने के कारण विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई में प्राथमिकताएं तय करनी चाहिए तथा जिस विषय में कमजोरी हो, उस पर विशेष रूप से ध्यान केंद्रित करना चाहिए। उन्होंने आगामी बोर्ड परीक्षाओं में सम्मिलित होने जा रहे विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उपयोगी सुझाव भी दिए। इस अवसर पर नगर पालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, प्रबंध समिति के अध्यक्ष ईश्वर चंद्र अग्रवाल, प्रधानाचार्य महेश गुप्ता, नरेंद्र गोयल, विनय जिंदल, हरीश कोठारी, नरेश बलूनी आदि उपस्थित रहे।












