हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली। देवाल के क्षेत्र प्रमुख ने एक नई पहल शुरू की हैं। इसके तहत क्षेत्र पंचायत की त्रिमासिक बैठक से पूर्व विकास खंड के क्षेत्र पंचायत सदस्यों व ग्राम प्रधानों से उसके गांव से संबंधित शिकायतों एवं समस्याओं को लिपिबद्ध कर अपने पास मंगवा लिए हैं ताकि उन्हें सम्बंधित विभागों को भेज कर बैठक में अधिकारियों से उनका उत्तर प्राप्त किया जा सके। शुक्रवार को देवाल के क्षेत्र प्रमुख तेजपाल रावत की अध्यक्षता में ब्लाक कार्यालय के सभागार में ग्राम प्रधानों एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों की एक बैठक आयोजित की गई। जिस में प्रमुख ने सभी प्रधानों एवं सदस्यों को अपने गांव एवं क्षेत्र की समस्याओं एवं शिकायतों को लिखित में मांगा और बताया कि आगामी 20 फरवरी को संबंधित शिकायतों एवं समस्याओं से संबंधित विभागों से बैठक में उत्तर प्राप्त किए जाएंगे। इसके पीछे की मनसा बताते हुए कहा कि जब विभागीय अधिकारियों को क्षेत्र पंचायत की बैठक में उठने वाले प्रश्नों की जानकारी होगी तो वें उन प्रश्नों का सही उत्तर दे पाएंगे और शिकायतों व समस्याओं का समय पर निराकरण हो पाएगा। इस बैठक में 45 ग्राम प्रधानों एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने विभिन्न विभागों से संबंधित अपने गांव व क्षेत्रों की समस्याओं एवं शिकायतों की लिखित जानकारी बैठक में प्रमुख को दी।इस अवसर पर जेष्ठ प्रमुख दीपक गड़िया,कनिष्ठ प्रमुख पिंकी देवी,प्रधान संघ अध्यक्ष खिलाफ सिंह बिष्ट, प्रधान आशा धपोला,कमल गाडियां, रीता पांडे ,कविता मिश्रा प्रदीप दानू आदि ने विचार व्यक्त किए। बैठक का संचालन खंड विकास अधिकारी जयदीप बैरवाण ने किया।












