
रिपोर्ट- सत्यपाल नेगी/रुद्रप्रयाग
क्षेत्र पंचायत जखोली की बैठक ब्लाॅक प्रमुख प्रदीप थपलियाल की अध्यक्षता में ब्लाॅक सभागार जखोली में आयोजित की गई। इस दौरान जन प्रतिनिधियों द्वारा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से सदन को अवगत कराया गया।

मंगलवार को क्षेत्र पंचायत की आयोजित बैठक में ग्राम पंचायत कपणियां के ग्रामीणों ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय में चारदीवारी के क्षतिग्रस्त होने की शिकायत दर्ज की। इसके साथ ही ग्रामीणों द्वारा विद्यालय में किचन एवं शौचालय की मरम्मत करने की भी मांग की गई।इसी तरह ग्राम पंचायत ललूड़ी की प्रधान शीला भंडारी ने रा.प्रा.वि. में सहायक अध्यापक,मध्याहन भोजन पकाने हेतु गैस चूल्हे को आवश्यक बताया। कुमड़ी के क्षेत्र पंचायत सदस्य सतेंद्र सिंह कंडारी ने बुडोली से फलाटी सिल्ली सड़क मोटर मार्ग पर निर्माण कार्य शुरू करने तथा तिमली की प्रधान प्रमिला देवी ने सौंराखाल-तिमली मोटर मार्ग पर आवश्यक कार्यवाही की मांग की। चौंडा-सिंराई के प्रधान कल्याण सिंह पुंडीर ने इंटर काॅलेज प्रांगण स्थल का विस्तार करने तथा पूर्व निर्मित में जूनियर भवन के नव निर्माण करवाने की मांग की।क्षेत्र पंचायत सदस्य खलियांण बांगर सावित्री बुरथोली ने पैनोली खेल मैदान में मंच निर्माण करने,सिरवाड़ी बांगर की पुष्पा राणा रौथाण ने गोरपा सिरवाड़ी कुरछोला मोटर मार्ग पर नाली निर्माण करने तथा सिरवाड़ी बांगर में मां सहजा देवी मंदिर प्रांगण में मुख्य द्वार निर्माण हेतु धनराशि उपलब्ध कराने की मांग की। ग्राम जैली की प्रधान राधा देवी ने ग्राम पाली में आंगनवाड़ी केंद्र में भवन निर्माण व बच्चों के बैठने हेतु उपयुक्त स्थान बनाने की मांग की।

इस अवसर पर प्रमुख प्रदीप थपलियाल ने उपस्थित प्रतिनिधियों से कहा कि गांव के चहुमुखी विकास में जन प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि क्षेत्र पंचायत की बैठक में जन प्रतिनिधियों की ओर से जो भी शिकायत दर्ज कराई गई हैं उनका समय पर निराकरण करना सुनिश्चित करें तथा की गई कार्यवाही से जनप्रतिनिधियों सहित सदन को भी अवगत कराना सुनिश्चित करें।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि क्षेत्र पंचायत की बैठक में जन प्रतिनिधियों द्वारा जो भी शिकायत एवं समस्याएं उठाई गयी हैं उन समस्याओं को सम्बन्धित विभाग अगली बैठक होने से पूर्व ही शीर्ष प्राथमिकता से निस्तारण करना सुनिश्चित करें साथ ही संचालित विभागीय योजनाओं की जानकारी से जन प्रतिनिधियों को भी अवगत कराया जाए।
बैठक में ज्येष्ठ प्रमुख नागेंद्र पंवार, कनिष्ठ प्रमुख कविंद्र सिंधवाल,विकास अधिकारी नरेश कुमार,जिला विकास अधिकारी मनविन्दर कौर,उप जिलाधिकारी जखोली परमानंद राम,परियोजना मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद प्रसाद सिमल्टी,मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डाॅ.आशीष रावत, अधिशासी अभियंता लोनिवि जीएस रावत,ऊखीमठ मनोज भट्ट,विद्युत मनोज कुमार,जल संस्थान संजय सिंह,पेयजल नवल कुमार,अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी विमल गुसांई, उद्यान अधिकारी योगेंद्र चौधरी सहित क्षेत्रीय जन प्रतिनिधि,जिला व ब्लाॅक स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
|
ReplyForward
|












