सेना की वर्दी पहनकर झांसा देकर ठगी करने वाले युवक को रुद्रप्रयाग पुलिस ने किया गिरफ्तार

रिपोर्ट – सत्यपाल नेगी /रुद्रप्रयाग
रुद्रप्रयाग पुलिस ने सेना की वर्दी की आड़ मे ठगी करने वाले युवक को धर दबोचा.पकड़ा गया फर्जी  युवक हिमांशु नेगी जोकि बैरांगण मण्डल जिला चमोली का रहने वाला है इससे पहले भी इस पर कई आरोपों मे कार्यवाही की जा चुकी है.
आपको बतादे 11 दिसम्बर 2022 को शिकायतकर्ता सुरेन्द्र सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी ग्राम छानी, तहसील पैठाणी,जिला पौड़ी गढ़वाल हाल निवासी जवाड़ी बाईपास द्वारा कोतवाली रुद्रप्रयाग पर आकर शिकायत की गयी थी कि आर्मी की वर्दी पहने एक अज्ञात युवक उनके होटल पर खाना खाने आया व इसी दौरान उसने अपने आप को भारतीय सेना में होने का भरोसा दिलाकर आर्मी कैन्टीन से सस्ता सामान दिलाने का झांसा देकर उनकी मोटर साइकिल यूके 12 सी 1250 एफ जेड व 3000 रुपये लेकर रफूचक्कर हो गया है। काफी समय व्यतीत होने के बाद भी वापस नहीं आया है।
शिकायत के आधार पर तत्काल कोतवाली रुद्रप्रयाग पर मु0अ0सं0 48/2022 धारा 419, 420, 406, 171 भा0द0वि0 बनाम अज्ञात पंजीकृत करते हुये वरिष्ठ अधिकारयों  एवं जिला नियंत्रण कक्ष को सूचना दी गयी। घटना की गम्भीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा आर्मी वर्दी पहने उक्त व्यक्ति की धरपकड़ के लिये पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग के पर्यवेक्षण में पुलिस टीमों का गठन किया गया।पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्ति जो कि आर्मी की वर्दी पहने था को उसके द्वारा ले जायी गयी मोटर साइकिल सहित स्थान लंगासू,थाना कर्णप्रयाग,जिला चमोली से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग प्रबोध कुमार घिल्डियाल ने बताया कि अभियुक्त द्वारा प्रारम्भिक पूछताछ में बताया गया कि वह आर्मी की वर्दी धारण कर नकली फौजी बनकर लोगों को आर्मी में होने का झांसा देकर उनका विश्वास हासिल कर लोगों से ठगी कर लेता है और इसी प्रकार से उसने रुद्रप्रयाग में उक्त घटना को अंजाम दिया गया है।पूर्व में भी वह जनपद टिहरी व जनपद चमोली में इस प्रकार की घटनाओं को अन्जाम दे चुका है।सम्बन्धित जनपदों से इसका आपराधिक इतिहास ज्ञात करने पर उक्त अभियुक्त जनपद टिहरी से चोरी के मामले में व जनपद चमोली से छेड़खानी एवं पोक्सो के मामले में जेल भी जा चुका है।
जनपद पुलिस द्वारा अभियुक्त को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।
अभियुक्त का विवरण – हिमांशु नेगी पुत्र श्री संजय सिंह नेगी निवासी बैंरागना मण्डल थाना गोपेश्वर जिला चमोली (उम्र 22 वर्ष)
वहीं सीओ रुद्रप्रयाग ने लोगो से अपील की कि आजकल साइबर ठगी के साथ-साथ इस प्रकार की मैनुअल ठगी करने वाले भी सामने आ रहे हैं,अतः किसी भी ऐसे व्यक्ति पर बिल्कुल भी विश्वास न करें,जिसे कि आप जानते ही न हों,अन्यथा की दशा में वह आपको अपने झांसे में लेकर आपके साथ आपराधिक कृत्य कर बैठेगा और आपको अकारण ही पछताना पड़ेगा।
वाइट – प्रबोध कुमार घिल्डियाल, सीओ रुद्रप्रयाग

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *