कमल बिष्ट/उत्तराखण्ड समाचार।
कोटद्वार गढ़वाल। सहकार भारती पौड़ी द्वारा तीलू रौतेली चौक नजीबाबाद रोड, स्थित एक होटल में विचार गोष्ठी आयोजित की गई।
कार्यक्रम के शुभारंभ में मुख्य अतिथि एवं मुख्या वक्ता सहकार भारती मध्यप्रदेश महामंत्री एवं राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य राकेश चौहान का माल्यार्पण, जिलाध्यक्ष मदनमोहन भारद्वाज व दिनेश जुयाल ब्लॉक अध्यक्ष दुगड्डा ने अंगवस्त्र प्रदान कर स्वागत किया। वहीं अशोक सुंदरियाल ब्लॉक अध्यक्ष पोखड़ा ने संगठन प्रमुख देहरादून राजेश वर्मा का माल्यार्पण एवं गोपाल गुसाईं ब्लॉक अध्यक्ष नैनीडांडा ने अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया गया।
इस दौरान गोष्ठी में मुख्य वक्ता राकेश चौहान ने सहकारिता पर विभिन्न जानकारी देते हुए बताया कि सहकारिता का उद्देश्य अंतिम छोर तक समृद्धि प्रदान करने के लिए आज इस संकल्प को लेकर हम सभी एकत्र हुए हैं। सहकारिता के माध्यम से मदद करना है, इस पर उन्होंने कई जानकारी भी दी। कहा कि जिस दिन अनुदान और आरक्षण समाप्त हो जाएगा, हमारा देश खुशहाल हो जाएगा। उत्तराखण्ड में मौनपालन का लक्ष्य समझने की जरूरत है। यह रोजगार की दृष्टि बहुत ही महत्वपूर्ण है।
विशिष्ठ अतिथि राजेश वर्मा ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों को अपने पहाड़ी उत्पादों को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर देना चाहिए। उन्होंने बताया कि शुरुआती दौर में काफ़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। परन्तु प्रयास जारी रहना चाहिए। हमें अपने मिलिट्स से बने प्रोडेक्ट की क्वालिटी पर विशेष रुचि व ध्यान देने की जरूरत है। वहीं दूरदराज से आए किसानों ने अपनी समस्याएं भी रखीं। दिनेश जुयाल ब्लॉक अध्यक्ष दुगड्डा ने बंदरों व सुवरों की बढ़ती संख्या पर ध्यान दिलाते हुए बताया कि जंगली जानवरों ने खेतों की सालभर की कड़ी मेहनत से बोई फसलों को नष्ट कर रहे हैं। जो बहुत चुनौतीपूर्ण बन गई है।
काश्तकार अपने ही खेतों में जाने से डर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आपके माध्यम से सरकार तक यह बात पहुंचाने की अपील है।
जिला महामंत्री सुधीर सुंदरियाल ने कहा सहकार भारती के पावन मंच का मुख्य उद्देश्य सहकार से समृद्धि का है। जिसमें सभी का अभिनंदन व स्वागत करते हैं। सिद्धबली बाबा स्वीट के प्रबंधक नरेश अग्रवाल व योगेश अग्रवाल को सहयोग देने के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर मदनमोहन भारद्वाज जिलाध्यक्ष पौड़ी गढ़वाल, सुधीर सुंदरियाल महामंत्री पौड़ी गढ़वाल, अशोक सुंदरियाल पोखड़ा ब्लॉक अध्यक्ष, गोपाल गुसाईं अध्यक्ष नैनीडाडा, बृजमोहन माधवाल, सी.के. असवाल, पूनम खंतवाल, दीपा, कमल बिष्ट, रमेश कौशिक, एस.एन. नौटियाल, कमल बहादुर, नेत्रपाल सिंह, दिनेश गुसाईं, कैं. राजेंद्र सिंह रि., प्रदीप सिंह, हरपाल सिंह, राजेंद्र सिंह रावत जयहरीखाल आदि प्रबुद्धजन मौजूद रहे।












