हरेंद्र बिष्ट/ थराली। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आलम सिंह फर्स्वाण राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी थराली में विभागीय परिषद कला संकाय के तत्वधान में अंग्रेजी विभाग द्वारा आयोजित निबंध प्रतियोगिता में अनमोल एवं पोस्टर प्रतियोगिता में रेखा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
सोमवार को महाविद्यालय में कालेज की प्रभारी प्राचार्य डॉ.प्रतिभा आर्य की अध्यक्षता में आयोजित निबंध प्रतियोगिता जिसका शीर्षक रोल ऑफ वुमन इन शेक्सपीरियन प्लेज एवं पोस्टर प्रतियोगिता जिसका शीर्षक पोट्रेट्स ऑफ रोमांटिक इज पोएट्स था की प्रतियोगिता आयोजित की गई।निबंध प्रतियोगिता में बीए द्वितीय सेमेस्टर के छात्र अनमोल जोशी ने प्रथम, बीए द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा किरन पिमोली ने द्वितीय स्थान, बीए 6 सेमेस्टर की छात्रा कोमल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।इसी तरह से
पोस्टर प्रतियोगिता में बीए 6 सेमेस्टर की रेखा ने प्रथम,बीए द्वितीय सेमेस्टर की किरन पिमोली ने द्वितीय, बीए 6 सेमेस्टर की छात्रा खस्ती पिमोली एवं दिव्या ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य ने कहा कि विभागी गतिविधियां शैक्षिक संस्थाओं की गरिमा एवं गतिशीलता के लिए अहम हैं। कार्यक्रम का संचालन अंग्रेजी विभाग के विभागध्यक्ष डॉ.जमशेद अंसारी ने किया जबकि प्रतियोगिता का मूल्यांकन, समिति के सदस्य डॉ.नीतू पांडे, मोहित उप्रेती, डॉ.खेम करण सुमन, डॉ. पुष्पा रानी व अनुज कुमार ने किया। इस अवसर पर डॉ.शंकर राम, डॉ. रजनी नेगी, डॉ.सुनील कुमार, मनोज कुमार, कुशलानंद सती , सुनील कुमार आदि ने विचार व्यक्त किए।












