• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

विद्यार्थियों ने तेरह दिवसीय ऑनलाइन समर कैंप में प्रतिभाग किया

18/06/21
in उत्तराखंड, पौड़ी गढ़वाल
Reading Time: 1min read
246
SHARES
307
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter
https://uttarakhandsamachar.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

कमल बिष्ट।कोटद्वार। जनपद पौड़ी गढ़वाल के अंतर्गत आने वाले विकास खंड जयहरीखाल के कक्षा 4 से लेकर कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों में रचनात्मकता की वृद्धि हेतु, राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद देहरादून व डाइट चड़ीगांव के तत्वावधान में नवाचारी पहल घर पर कैम्प का आनंद, समर कैम्प 2021की थीम के अंतर्गत तेरह दिवसीय “ऑनलाइन समर कैम्प” का शुभारम्भ हो गया है। कार्यक्रम 18 जून 2021 से 30 जून 2021तक चलेगा।

कार्यक्रम की शुरुआत में डाइट चड़ीगांव पौड़ी के प्राचार्य डॉ. महावीर सिंह कलेठा ने खंड शिक्षा अधिकारी विकास क्षेत्र जयहरीखाल, ब्लॉक में जयहरीखाल तथा सभी शिक्षक व शिक्षिकाओं तथा विद्यार्थियों को इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया और उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी।ऑनलाइन कार्यक्रम के संकल्पनाश्रोत व इस शानदार विचार के प्रणेता एवं विकास खंड जयहरीखाल के मेंटर डॉ.नारायण प्रसाद उनियाल ने कार्यक्रम के महत्व पर बल देते हुए, इसे छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के मध्य संवाद स्थापित करने की अनूठी व बेहतरीन पहल बताया।

विकास खंड जयहरीखाल के खंड शिक्षा अधिकारी सुमेर सिंह कैंतुरा ने इस तरह की प्रेरणादायक पहलों को स्वागत योग्य करार दिया। उन्होंने प्रतिभाग करने वाले  विद्यार्थियों के साथ-साथ जयहरीखाल विकास खंड के असीम उत्साह, ऊर्जा और उमंग से भरपूर शिक्षकों, शिक्षिकाओं की पूरी टीम जो इस समर कैम्प की तैयारियों में दिन-रात मेहनत कर रही है,का खूब उत्साहवर्धन किया और आगामी दिवसों में भी हर प्रकार का सहयोग देने की बात पर जोर दिया। खंड शिक्षा अधिकारी इस कार्यक्रम की पूरी समीक्षा और मॉनिटरिंग लगातार करते रहेंगे तथा 30 जून को समर कैम्प के समापन के पश्चात उच्चाधिकारियों के समक्ष भी कार्यक्रम को लेकर अपनी बात  रखेंगे। अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन के समन्वयक डॉ. संजय नौटियाल इस पूरे कार्यक्रम को अकादमिक और तकनीकी सहयोग प्रदान कर रहे हैं।   

आज प्रातः 7.30 बजे से कार्यक्रम की शुरुआत हुई इसमें योग कार्यक्रम के अंतर्गत मनोज रावत ने योग के महत्व को समझाया और बाद में सोमपाल प्रजापति ने बच्चों को ताड़ासन और वृक्षासन के गुर सिखाए और उनसे होने वाले लाभों से भी अवगत कराया। तत्पश्चात कहानी कहानी गतिविधि में “गिलहरी का ब्याह” नामक कहानी द्वारा छात्रों से संवाद स्थापित कर,श्रीमती निर्मला रौतेला ने छात्रों से कहानी से जुड़े प्रश्न पूछे और मिलने वाली सीख का उल्लेख भी किया।

सुलेख सेगमेण्ट में श्रीमती कृष्णा नेगी और श्री भुवनेश्वर थपलियाल द्वारा बच्चों को “सुंदर बनावट के साथ हस्तलेख कैसे सुधारें” को अपनी प्रस्तुति द्वारा समझाया। तत्पश्चात श्री जय प्रकाश भारती ने पेंसिल की सहायता से कला कौशलों का विकास और चित्रकारी करना सिखाया। गतिविधि के अंतर्गत उन्होंने परम्परागत गढ़वाली गागर बनाना सिखाया। रेसिपी गतिविधि में श्रीमती विजयलक्ष्मी काला ने कोरोना काल में रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली मसाला चाय बनाने की प्रस्तुति दी। महिपाल सिंह रावत द्वारा “कबाड़ से जुगाड़” वाले भाग में गुब्बारे और अखबारी कतरन से आकर्षक फूलदान और विद्युत लैंप बनाने सिखाये और बेकार पड़ी वस्तुओं से उपयोगी वस्तुएं बनाने पर जोर दिया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम के सत्र में श्रीमती दीपा रानी की टीम के साथ-साथ बच्चों ने लोक-संगीत, लोक-गीत और वाद्य-यंत्रों के साथ समां बाँधा। पूरे कार्यक्रम के दौरान बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। कार्यक्रम में सूरजमोहन रावत औऱ विपिन वर्मा ने आई सी टी और राजीव थपलियाल ने मीडिया प्रभारी, समर कैम्प की भूमिका का निर्वहन किया। रघुनाथ गुसाईं, जसपाल असवाल और चंद्रमोहन रावत ने बहुत ही सुंदर ढंग से कार्यक्रम संचालन में सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम का संपादन खंडशिक्षा अधिकारी जयहरीखाल और प्रभारी बीआरसी मोहन सिंह गुसाईं की देखरेख में हो रहा है। आगामी दिवसों में जनपद के अन्य विकास खंडों के जागरूक शिक्षक- शिक्षिकाओं का भी सहयोग लिया जायेगा।आज पहले दिन जयहरीखाल विकासखंड के लगभग 125 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन समर कैम्प में प्रतिभाग किया।

Share98SendTweet62
Previous Post

शासन ने आज 06 IAS और 02 PCS अधिकारियों के तबादले किये, देखिए लिस्ट

Next Post

थराली: लगातार बारिश से नदी का स्तर बढ़ा

Related Posts

उत्तराखंड

बोर्ड परीक्षा केंद्रों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण धारचूला में अनियमितता पर तत्काल कार्रवाई

March 12, 2026
6
उत्तराखंड

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हजारों महिलाओं ने उमंग व हर्षोल्ला के साथ संस्कृति कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

March 12, 2026
27
उत्तराखंड

जिलाधिकारी के निर्देशन पर तहसील प्रशासन द्वारा लगातार छापेमारी अभियान जारी

March 11, 2026
6
उत्तराखंड

जिलाधिकारी के निर्देशन पर तहसील प्रशासन द्वारा लगातार छापेमारी अभियान जारी

March 11, 2026
6
उत्तराखंड

विश्व प्लंबर दिवस पर जल संरक्षण का दिया संदेश

March 11, 2026
5
उत्तराखंड

विधानसभा अध्यक्ष ने सुबेर सोसाइटी के 09 बच्चों को विधानसभा की कार्यवाही दिखाने का अवसर प्रदान किया

March 11, 2026
14

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67662 shares
    Share 27065 Tweet 16916
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45773 shares
    Share 18309 Tweet 11443
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38047 shares
    Share 15219 Tweet 9512
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37436 shares
    Share 14974 Tweet 9359
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37324 shares
    Share 14930 Tweet 9331

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

बोर्ड परीक्षा केंद्रों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण धारचूला में अनियमितता पर तत्काल कार्रवाई

March 12, 2026

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हजारों महिलाओं ने उमंग व हर्षोल्ला के साथ संस्कृति कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

March 12, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.