थराली से हरेंद्र बिष्ट।
राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती को धूमधाम से मनाया, इस अवसर पर प्राचार्य डॉ योगेंद्र चंद्र सिंह द्वारा ध्वजारोहण कर गांधी जी एवं शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए वहीं विद्यालय में एनएसएस के अंतर्गत आजादी अमृत महोत्सव के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें कविता पाठ पोस्टर प्रतियोगिता तथा भाषण और भक्ति गीतों का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में महाविद्यालय के छात्र.छात्राओं एवं एनएसएस के स्वयंसेवकों द्वारा प्रतिभाग किया गया कार्यक्रम को विद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ प्रतिभा आर्य द्वारा गांधी एवं शास्त्री के जीवन पर प्रकाश डाला गया और उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया इस अवसर पर रजनीश कुमार द्वारा छात्र.छात्राओं को गांधी के विचारों को अपने जीवन सम्मिलित करने का आह्वान किया कार्यक्रम में विद्यालय के प्राध्यापक डॉ शंकर राम, डॉ नीतू पांडे, रणजीत कुमार, डॉ पुष्पा रानी, सुनील कुमार, डॉ ललित जोशी, डॉ कुलदीप जोशी, डॉ सुनील कुमार, डॉ मोहित उपरेती आदि ने विचार व्यक्त किए।












