हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली।
बीते 16 मार्च को वन विभाग द्वारा देवाल विकास खंड के बमोटिया में वन भूमि में बन रहे एक मकान को अतिक्रमण के खिलाफ कार्यवाही के दौरान ध्वस्त किए जाने,रोजगार गारंटी के दौरान बनाई गई एक सौ मीटर दिवाल तोड़ दिए जाने का आरोप लगाते हुए गुस्साए बमोटिया के ग्रामीणों ने यूकेडी के बैनर तले मंगलवार को तहसील पहुंच उपजिलाधिकारी थराली पंकज भट्ट के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। एसडीएम ने मकान को तोड़ने व दिवाल तोड़ने का आरोप लगाते हुए जांच कर वन विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की ज्ञापन पर उपजिलाधिकारी ने नायब तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व उपनिरीक्षक थराली एवं देवाल की टीम का गठन कर मामले की जांच कर एक सप्ताह में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।
बमोटिया के ग्रामीण यूकेडी के बैनर तले नारेबाजी करते हुए तहसील कार्यालय पहुंचे जहां पर उन्होंने एसडीएम थराली पंकज भट्ट को मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा जिसमें आरोप लगाया गया हैं कि 16 मार्च को वन विभाग की एक टीम बमोटिया पहुंची टीम ने ग्रामीण रमेश राम की निर्माणाधीन मकान के अलावा गांव में निर्मित रोजगार गारंटी के तहत निर्मित 100 मीटर दिवाल को क्षतिग्रस्त कर दिया। बताया कि 20-25 परिवार आजादी से पहले से पहले 1938 से बमोटिया में रह रहें हैं, कुछ लोगों को बकायदा 30 वर्षो के लिए पट्टा भी जारी किया गया हैं, सरकार के द्वारा यहां प्राथमिक विद्यालय से लेकर ,आंगनबाड़ी केंद्र तक इसी वन भूमि में संचालित किया जा रहा है,लेकिन अब वन विभाग द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ कार्यवाही के नाम पर उनके मकानों को तोड़ा जा रहा है जिससे बमोटिया के ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं।
ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री से बमोटिया के ग्रामीणों के नाम वन भूमि का पट्टा जारी किए जाने,वन विभाग के द्वारा की गई तोड़फोड़ की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की हैं। एसडीएम ने ज्ञापन पर कार्यवाही करते हुए जांच टीम का गठन कर एक सप्ताह में रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं। ज्ञापन में वरिष्ठ यूकेडी नेता नेता भूपाल सिंह गोसाईं, महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष पूजा शर्मा, थराली ब्लाक अध्यक्ष पृथ्वी सिंह नेगी, महिला मोर्चा की देवाल अध्यक्ष हेमा गड़िया,युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष पंकज सिंह, यूकेडी नेता यशपाल सिंह, दर्शन सिंह, गोपाल सिंह, हरेंद्र सिंह, किशोर रावत,बमोटिया के पीड़ित रमेश राम,भूपाल राम,दयाल राम,रूपा देवी,जसी देवी, लीला देवी, सुरेश राम,भरत राम,सूजान राम, गंगा राम,विशन राम,भूवन राम, जयवीर राम आदि के हस्ताक्षर मौजूद हैं।
वन विभाग के द्वारा अतिक्रमण पर की गई इस कार्यवाही को गलत बताते हुए थराली विधानसभा में वन क्षेत्र में निवासरत परिवारों को पट्टे और मालिकाना हक दिए जाने की मांग की है।












