उत्तराखंड विधानसभा के चुनाव में आम आदमी पार्टी पूरे दमखल से उतरने की तैयारी कर रही है। सभी 70 सीटों पर उम्मीदवार तैयार किए जा रहे हैं। इस दौरान बूथ लेवल पर संगठन निर्माण की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।अल्मोड़ा संसदीय क्षेत्र के सह प्रभारी ने यह दावा करते हुए सभी संवेदनशील लोगों से भाजपा और कांग्रेस से झांसे से बचने की अपील की है।
पिथौरागढ विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी के अल्मोडा-पिथौरागढ़ लोकसभा क्षेत्र के लिए नव नियुक्त सह प्रभारी सच्चिदानंद गौड़ का प्रथम बार पिथौरागढ़ आगमन पर पिथौरागढ़ नगर के रई में स्थित पार्थ बारात घर में स्वागत समारोह आयोजित किया। उन्होने 2027 के विधानसभा चुनावों के मद्देनजर संगठन निर्माण करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि एक माह के भीतर हम जिले और विधान सभा स्तर पर संगठन तैयार कर शीघ्र ही बूथ लेबल पर संगठन की तैयारी करेंगे,ताकि 2027 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी उत्तराखंड की सभी 70 सीटों पर दमदार तरीके से चुनाव लड़ सके । उत्तराखंड चुनाव को देखते हुए माह मार्च 2026 में उत्तराखंड में लोक सभा स्तर पर 7 नए प्रभारियों की नियुक्ति की गई है । बैठक में पिथौरागढ़ के पूर्व जिलाध्यक्ष महादेव भट्ट, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी चन्द्र प्रकाश पुनेड़ा, वरिष्ठ नेता श्रीकृष्ण जोशी , भुवन चंद्र भट्ट, किशन सिंह मेहरा, योगेश पुनेड़ा, श्यामसुंदर पुनेरा, चंद्रशेखर जोशी, राजेश पुनेरा, राकेश बड़ौनी, धनीराम, राजेंद्र शर्मा, गणेश सिंह एवं युवा साथी विजय सिंह ठाकुर,गुलजार खान,सतीश नगरकोटी,रोहित पाटनी,जितेंद्र सिंह नगरकोटी,गौरव सिंह भंडारी,एवं पार्थ पुनेड़ा उपस्थित रहे ।












