फोटो.सीमावर्ती गाँवो मे हुआ जिलापंचायत अध्यक्ष का भब्य स्वागत।
वीडियो.मांगल गीतों के साथ हुआ रजनी भंडारी का स्वागत।
प्रकाश कपरवान
जोशीमठ। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रजनी भण्डारी जी ने विकासखण्ड जोशीमठ के जिला पंचायत ढाक वार्ड के सीमान्त सीमावर्ती गांव नीती, गमशाली, बाम्पा, फरकिया, कैलाशपुर, मेहरगाव, मलारी, कोषा, झेलम, जुमा, तमक आदि दूरस्थ गांवों में जाकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुनते हुए, ग्रामीणों को कोविड.19 वैश्विक महामारी बीमारी से बचने के लिए सुरक्षित व सावधानियां बरतने के सुझाव देते हुए महिला मंगल दलों को मास्क, थर्मामीटर मशीन;थर्मल स्क्रीनिंग मशीन, दवाई छिडकाव की स्प्रे मशीनें, फिनाइल, बिलिचिंग पाउडर, छिडकाव दवाईया का वितरण किया गया।
भ्रमण कार्यक्रम के दौरान उनके साथ श्री बीरेन्द्र सिंह रावत जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी चमोली, रोहित परमार अध्यक्ष नगर कांग्रेस कमेटी जोशीमठ, शैलेन्द्र पंवार अध्यक्ष नगरपालिका जोशीमठ, हरीश परमार प्रमुख जोशीमठ, सूरज शैलानी सदस्य उर्गम वार्ड, मलारी प्रधान मंगल सिंह राणा, कैलाश पुर प्रधान सरिता देवी, रैणी प्रधान शोभा राणा, नीती प्रधान माहेश्वरी देवी, बाम्पा प्रधान पिताम्बरी देवी, गमशाली प्रधान जशोदा देवी, कोषा प्रधान लक्ष्मण सिंह रावत, झेलम प्रधान देवेश्वरी देवी, तोलमा प्रधान बलवन्त सिंह पंवार, ठाकुर सिंह राणा, सुपिया सिंह राणा, शंकर सिंह राणा, धीरेन्द्र गडोडिया वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस, महिला जिलाध्यक्ष देवेश्वरी देवी शाह, रूप सिंह फर्स्वाण, मनोज रावत, रजनीश पंवार, वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमल रतुडी, पूर्व सैनिक विक्रम भुजवाण, विक्रम फर्स्वाण पूर्व प्रधान करछो, प्रदीप भटट, मीना डिमरी, हरेन्द्रसिहं राणा महामंत्री ब्लाक कांग्रेस कमेटी जोशीमठ, यशपाल डुंगरियाल, लक्ष्मण सिंह सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।












