• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

नए साल के जश्न पर कोरोना का ग्रहण

31/12/20
in उत्तराखंड, पर्यटन
Reading Time: 1min read
123
SHARES
154
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

डॉ० हरीश चन्द्र अन्डोला
उत्तराखंड की खूबसूरत वादियां पर्यटकों के स्वागत के लिए तैयार हैं। ये बात और है कि कई जगह प्रशासन ने नए साल के जश्न पर रोक लगा दी है, इसकी वजह भी आप जानते ही होंगे। प्रदेश में कोरोना संक्रमण लगातार खतरनाक होता जा रहा है। ऐसे में हर स्तर पर सावधानी बरतने की जरूरत है। कोरोना महामारी के कारण लंबे समय से सुस्त पर्यटन सेक्टर के गुलजार होने की उम्मीद बढ़ गई है। उत्तराखंड कोरोना के बीच नए साल के जश्न को तैयार नजर आ रहा है। यहां पर्यटन स्थलों में पर्यटकों की बुकिंग 50 प्रतिशत के करीब पहुंच गई है। 25 दिसंबर से जनवरी पहले हफ्ते तक के लिए होटल.रिजॉर्ट बुक हो गए हैं। नैनीताल के 50 फीसदी होटल पैक हैं। नए साल के जश्न से पहले ही नैनीताल जिले में 50 फीसदी होटल बुक हो चुके हैं। पिथौरागढ़ जिले में मुनस्यारी और चौकोड़ी के होटलों में क्रिसमस एवं थर्टी फर्स्ट की बुकिंग आनी शुरू हो गई है। मुनस्यारी होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष जगदीश रावत ने बताया कि यहां 35 प्रतिशत बुकिंग हो चुकी है। मगर विदेशी पर्यटकों की एक भी बुकिंग नहीं आई है।
नए साल के जश्न में औली को लेकर पर्यटकों में खासा उत्साह है। यहां सभी होटलए कॉटेज और रिसॉर्ट की बुकिंग हो चुकी है उत्तराखंड में नए साल का स्वागत बारिश और बर्फबारी के साथ होगा। मौसम विभाग ने साल के आखिरी हफ्ते में बारिश और बर्फबारी का अनुमान जताया है। इस तरह जो पर्यटक बर्फबारी देखने की उम्मीद लिए उत्तराखंड आएंगे, उनकी ये मुराद जल्द ही पूरी हो सकती है। नए साल के आगमन से पहले भी बारिश और बर्फबारी के एक से दो दौर हो सकते हैं। खास तौर पर रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में बर्फबारी की भी संभावनाएं हैं। पर्यटक यहां बर्फबारी के बीच नए साल का जश्न मनाते हैं, लेकिन इस बार नए साल की रौनक को कोरोना की नजर लग गई है। जो लोग नए साल के जश्न के लिए देहरादून आने की प्लानिंग कर रहे थे, वो निराश हैं। क्योंकि प्रशासन ने नए साल के जश्न पर पाबंदी लगा दी है। नए साल के मौके पर बड़ी संख्या में लोग दून के अलग.अलग हिस्सों में पहुंचते हैं।
चकराता, मसूरी और ऋषिकेश जैसे पर्यटक स्थलों पर लोगों की भीड़ जुटती है, लेकिन इस बार पर्यटक यहां न्यू ईयर सेलिब्रेशन में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। देहरादून में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए नए साल के जश्न पर रोक लगाई गई है। देहरादून में भले ही नए साल के स्वागत पर कार्यक्रम आयोजित नहीं होंगे, लेकिन मौसम इस दौरान पूरी तरह मेहरबान रहेगा। साल 2020 विदा ले रहा है और 2021 नई उम्मीदों के साथ आने को बेताब है। एक.दूसरे को हैप्पी न्यू ईयर बोलने का सिलसिला अब जल्द ही शुरू होने वाला है। हर बार आने वाले नये साल की तुलना में इस बार आ रहा ये नया साल कुछ अलग है। मुख्य कारण एक ही है. कोरोना वायरस। कोरोना ने 2020 में जितनी तबाही मचाई विगत कुछ सालों में शायद ही किसी बीमारी या वायरस ने मनुष्य जाति को इतना अधिक परेशान किया हो। लेकिन इस बार प्रशासन ने क्रिसमस और नए साल पर पर सभी होटलों बार रेस्टोरेंट और सार्वजनिक स्थलों पर पब्लिक गैदरिंग, सामूहिक पार्टी और सेलिब्रेशन प्रोग्राम पर बैन लगाया है और इसके उल्लंघन पर महामारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करने का आदेश जारी किया है। इसका अर्थ यह है उत्तराखंड के अधिकांश क्षेत्रो में किसी तरह का कोई जश्न नहीं मनाया जा सकेगा।
लोगों के साथ ही होटल और मॉल इंडस्ट्री को काफी अधिक उम्मीदें थीं, लेकिन इस जानलेवा माहमारी ने उनकी उम्मीद को खत्म कर दिया है। इस दौरान बारिश व बर्फबारी के साथ कोहरा और पहाड़ी क्षेत्रों में पाला भी बढ़ेगा। मसूरी, ऋषिकेश, चकराता में सबसे ज्यादा संख्या में लोग नए साल का जश्न मनाने पहुंचते हैं। यहाँ वे उत्तराखंड की खूबसूरती का जी भर कर दीदार करते है। हालाँकि राज्य सरकार ने सामूहिक जश्न और पार्टियों पर रोक लगायी है लेकिन फिर भी फैमिली के साथ आप जश्न मना सकते है। प्रकृति बिना जीवन अधूरा है । लिहाजा हमें इसमें नई समझदारियों को बढ़ावा देना होगा। नए आचार.विचार, नई दृष्टि के साथ आगे बढ़ना होगा। वर्ष 2020 ने हमें एक विजन दिया है, एक नई पहचान दी है। एकजुटता, धरती माता की रक्षा और जीवन की महत्ता का अहसास कराया है। आइए इसी विजन के साथ 2021 में प्रवेश करें। प्रकृति और पर्यावरण की रक्षा करना हर मानव का दायित्व है। उत्तराखंड के पहाड़ों में न्यू ईयर पार्टी पर रोक लगा दी गई है। ऐसे में जो लोग न्यू ईयर के मौके पर उत्तराखंड में पार्टी करने का प्लान बना रहे थे, उनके लिए यह थोड़ा.सा चिंताजनक है। हालांकि लोगों को टिकट कैंसिल कराने की जरूरत नहीं है। सार्वजनिक पार्टियों पर भले ही रोक हो, लेकिन लोग बतौर सैलानी उत्तराखंड की वादियों का मजा ले सकते हैं। सैलानी प्रदेश में आ सकते हैं। उनके आने जाने पर किसी तरह की रोक.टोक नहीं है। वर्ष 2021 नए मूल्यों को लेकर आएगा आइए इसी विजन के साथ 2021 में प्रवेश करें।

Share49SendTweet31
Previous Post

गैरसैंण महाविद्यालय में 4जी इंटरनेट सेवा शुरू

Next Post

35 वाहनों का चालान, नौ चालकों के नाइसेंस निरस्त

Related Posts

उत्तराखंड

बुग्यालों में रात्रि प्रवास पर हाईकोर्ट के लगाए गए प्रतिबंध सुप्रीम कोर्ट ने हटाए

July 29, 2026
5
उत्तराखंड

सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध जनभागीदारी से चलाना होगा प्रभावी अभियान : मुख्यमंत्री

July 29, 2026
5
उत्तराखंड

प्रदेश की सबसे कम उम्र की जिला कलेक्टर (DM) के रूप में अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं अपूर्वा पांडे

July 29, 2026
9
उत्तराखंड

राष्ट्रीय पशु दिवस के तहत दून पुस्तकालय में स्कूली बच्चों के लिए बाघ संरक्षण पर शैक्षिक कार्यक्रम

July 29, 2026
3
उत्तराखंड

आज के दौर में क्यों और बढ़ गया है गुरु पूर्णिमा का महत्व

July 28, 2026
6
उत्तराखंड

जंतर-मंतर में लोकतंत्र का नया चेहरा?

July 28, 2026
7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67714 shares
    Share 27086 Tweet 16929
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45786 shares
    Share 18314 Tweet 11447
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38070 shares
    Share 15228 Tweet 9518
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37453 shares
    Share 14981 Tweet 9363
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37370 shares
    Share 14948 Tweet 9343

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

बुग्यालों में रात्रि प्रवास पर हाईकोर्ट के लगाए गए प्रतिबंध सुप्रीम कोर्ट ने हटाए

July 29, 2026

सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध जनभागीदारी से चलाना होगा प्रभावी अभियान : मुख्यमंत्री

July 29, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.